Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले में दो सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक का हुआ आगमन, सुबह 10 से 12 बजे तक सर्किट हाऊस जांजगीर में आम नागरिक व्यक्तिगत तौर से मिलकर निर्वाचन से संबंधित रख सकते हैं अपनी बात…

जिले में दो सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक का हुआ आगमन

सुबह 10 से 12 बजे तक सर्किट हाऊस जांजगीर में आम नागरिक व्यक्तिगत तौर से मिलकर निर्वाचन से संबंधित रख सकते हैं अपनी बात

जांजगीर चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू रूप से समयावधि में संपादन के लिए दो सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक एवं एक पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किए गए है। आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा व विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34-जांजगीर चांपा के लिए आईएएस जे. गणेशन एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ (अ.जा) के लिए आईएएस डॉ किरण एच. कुलकर्णी सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह जिले के लिए आईपीएस एम. अर्शी पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किए गए है।
विधानसभा 33 अकलतरा एवं 34 जांजगीर-चांपा के लिए नियुक्त सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक आईएएस जे गणेशन सर्किट हाऊस कक्ष हसदेव और 38 पामगढ़ (अ.जा) के लिए नियुक्त सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक डॉ किरण एच. कुलकर्णी सर्किट हाऊस के कक्ष महानदी जांजगीर चांपा में आम नागरिक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व्यक्तिगत तौर पर मिलकर निर्वाचन से संबंधित अपनी बात रख सकते हैं। जे. गणेशन का मोबाईल नंबर 7587016594 व डॉ किरण एच. कुलकर्णी का मोबाईल नंबर 7587016595 है। पुलिस प्रेक्षक आईपीएस एम. अर्शी का मोबाईल नंबर 7587016596 है।

See also  हरि लीला ट्रस्ट की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पहला चरण मंगलवार को, विद्यार्थियों में भारी उत्साह

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!