Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:इंस्टाग्राम में दोस्ती फिर किशोरी से रेप, अरमान अरेस्ट…

दुर्ग। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि 26 जनवरी को एक महिला चौकी में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप हुआ है। शिकायत में बताया गया कि उसकी 14 साल की लड़की को एक अरमान नाम का लड़के ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। वो दोनों एक परिचित की शादी में मिले थे। उसके बाद अरमान ने इंस्टाग्राम आईडी में उसे खोजा और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। इसके बाद दोनों इंस्टा में बात करते। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

See also  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन, स्कूली विद्यार्थियों ने ‘‘कोसा कांसा कचन वोट करेगा जन-जन‘‘ की थीम पर निकाली रैली...

अरमान ने लड़की को मैसेज करके बाहर मिलने के लिए बुलाया। अरमान के बुलाने पर लड़की टीआई सूर्या मॉल के पास पहुंची। अरमान पहले से अपनी बाइक लेकर खड़ा था। उसने लड़की को बाइक में बैठाया और बहला फुसलाकर खम्हरिया और अन्य जगहों पर ले गया। इस तरह वो लोग कई बार बाहर मिले। हर बार अरमान लड़की को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाता और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बताता था। लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाने से लड़की गर्भवती हो गई। जब उसको ये जानकारी हुई तो अरमान ने उसे बच्चा गिराने और जान से मारने की धमकी। इसके बाद बच्ची ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

See also  गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, लायंस चौक में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!