Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सड़क पर बर्थडे का दबंगई वाला जश्न, तलवार से काटे 6 केक, अब सलाखों के पीछे पहुंचा बर्थडे बॉय

बलौदाबाजार। बर्थडे सेलिब्रेशन तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन ऐसा दबंगई वाला जश्न शायद ही कहीं देखा हो! जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के सुन्द्रावन गांव में एक युवक ने बीच सड़क पर दोस्तों के साथ ऐसा हंगामा किया कि कानून की धज्जियां उड़ गईं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर एक बड़ी टेबल सजी हुई थी, जिस पर एक नहीं, पूरे 6 केक रखे हुए थे। बर्थडे बॉय केक काटने के लिए चाकू या छुरी नहीं, बल्कि धारदार तलवार लेकर पहुंचा। उसने उसी तलवार से एक-एक कर सारे केक काटे। इस दौरान उसके दोस्त धमाके से पटाखे फोड़ते रहे और आसपास भीड़ जुटी रही।

See also  Aadar Alekha Wedding: आलेखा को घर की बहू मनाकर ही माने आदर जैन, दुल्हनिया को देखते ही किया KISS...

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने तुरंत गिधपुरी थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने कुछ ही घंटों में युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलवार भी बरामद कर ली गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!