Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शकरकंद ठंडा है या गर्म?

जानें सर्दियों में किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन?

शकरकंद की गिनती फलों और सब्जियों दोनों में की जाती है। यह सर्दियों के मौसम में खूब बिकता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये फल कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे कॉर्बोहाइड्रेट और फाइबर का पावरहाउस भी कहा जाता है इसलिए, आलू की जगह शकरकंद खाना एक बेहतर विकल्प है। इसमें विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं, इसका फाइबर भी मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट, जिंक और मैगनीशियम जैसे तत्व भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है इसकी तासीर ठंडा है या गर्म? जानते हैं शकरकंद खाने का सही तरीका पर उससे पहले जानते हैं शकरकंद की तासीर कैसी होती है।

See also  डायल 112 में ड्यूटीरत आरक्षक से अभद्रता करने वाले एक महिला सहित 02  आरोपियों को किया गिरफ्तार

शकरकंद ठंडा है या गर्म?

शकरकंद की तासीर गर्म होती है इसलिए आप आराम से इसे सर्दियों में खा सकते हैं। ये विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी मजबूत करता है और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर में गर्मी देने का काम भी करता है।

इन समस्याओं में है फायदेमंद:

Advertisment

इम्यून को बनाए मजबूत: सर्दियों में शकरकंद का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है।

डाइजेशन करे बेहतर: फाइबर से भरपूर यह शकरकंद का सेवन करने से डाइजेशन दुरुस्त होगा। अगर आपका खाना नहीं पच रहा है तो आप डाइट में इसको ज़रूर शामिल करें।

See also  अमानक चावल की आपूर्ति को लेकर जैजैपुर विधायक ने की मुख्यमंत्री से शिकायत...

आसानी से घटाए वजन: सर्दियों में लोगों को एक्सरसाइज़ करने में बहुत ज़्यादा आलस आता है। ऐसे में वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए आप आपने खाने में शकरकंद को शामिल करें। फाइबर से भरपूर यह फल खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और आप ओवरईटिंग से बचे रहेंगे।

शकरकंद कब खाना चाहिए?

शकरकंद को रात में ना खाएं, खास कर अगर आप मोटापा और डायबिटीज के मरीज हैं। वहीं शकरकंद खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 से 3 के बीच है। शकरकंद को आप उबालकर, स्टीम कर या बेक करके भी खा सकते हैं। सर्दियों में इसे सूप के तौर पर भी लिया जा सकता है।

See also  Vastu Tips : क्या आप भी गिनकर बनाते हैं रोटियां? तो छोड़ दें आज से ही ये आदतें, वरना…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!