Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रणजी ट्रॉफी: निगाहें विराट-राहुल और कुलदीप पर, इंग्लैंड सीरीज से पहले तीनों के पास आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका…

नई दिल्ली। स्टार क्रिकेटरों की मौजूदगी ने गुरुवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के अंतिम दौर का आकर्षण बढ़ा दिया है। रणजी के अंतिम दौर में सारी निगाहें विराट कोहली, केएल राहुल और कुलदीप यादव पर होंगी। फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली नवंबर, 2012 के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए रेलवे के खिलाफ खेलने जा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ छह फरवरी से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली के पास इस मैच के जरिये अपनी पुरानी लय हासिल करने का सुनहरा मौका है।

ऑस्ट्रेलिया में संतोषजनक प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल भी कर्नाटक के लिए हरियाणा के खिलाफ रनों का अंबार लगाना चाहेंगे। वहीं हार्निया का ऑपरेशन कराकर एनसीए में पुनर्वास कर रहे कुलदीप यादव की भी रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में वापसी हो गई है। उन्हें मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मैच के लिए चुना गया। उनके पास भी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का मौका है।

बडोनी बोले विराट का उनकी कप्तानी खेलना सम्मान की बात

ऑस्ट्रेलिया में करारी हार के बाद बीसीसीआई ने सभी क्रिकेटरों का घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया था। हालांकि विराट सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी मैच में नहीं खेले, लेकिन उन्होंने रेलवे के खिलाफ अपने उपलब्ध बताया। दिल्ली की कप्तानी आयुष बडोनी करेंगे। बडोनी ने कहा, वह विराट भैया के खिलाफ आईपीएल में खेले हैं, लेकिन यह उनके लिए सम्मान की बात है कि उनकी कप्तानी में पिछले मैच में ऋषभ पंत और अब विराट भैया खेलने जा रहे हैं।

See also  वनांचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदलती तस्वीर, जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं का था अभाव, आज स्पेशलिस्ट कर रहे हैं इलाज...

नंबर चार पर खेलने उतरेंगे कोहली

Advertisment

विराट के लिए बडोनी अपने नंबर चार के स्थान को छोड़ने जा रहे हैं। बडोनी कहते हैं कि विराट अपने नियमित नंबर चार के स्थान पर खेलेंगे। उन्होंने हमसे सकारात्मक रहने और खुद को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने को कहा है। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच हरी घास दिखाई दे रही है। बडोनी ने भी संकेत दिए हैं कि वह अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतर सकते हैं। विराट अगर इस मैच में रन बनाने में सफल रहते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनका इस रणजी मैच में खेलने का मकसद सफल हो जाएगा। रेलवे की टीम में लेग स्पिनर कर्ण शर्मा भी हैं, जिन्होंने कोहली की कप्तानी में 11 साल पहले एडिलेड में टेस्ट खेला था। यह वही टेस्ट था, जिसमें कोहली ने पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी।

स्टार क्रिकेटरों ने बढ़ाई रणजी में दर्शकों की रुचि

See also  दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में बनाएंगे आप की सरकार : हरदीप मुंडिया, प्रदेश सहप्रभारी, आप... छत्तीसगढ़ में दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव : हरदीप मुंडिया, प्रदेश सहप्रभारी, आप...

स्टार क्रिकेटरों की मौजूदगी ने रणजी ट्रॉफी की दर्शकों में भी रुचि बढ़ा दी है। जम्मू कश्मीर के खिलाफ बीकेसी में हुए रणजी मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल के कारण मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों को अतिरिक्त सुरक्षा और कुर्सियां लगानी पड़ी थीं। अरुण जेटली स्टेडियम में भी विराट के कारण बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। अंतिम बार विराट जब गाजियाबाद के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली के लिए उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले थे तो उस मैच में चारों दिन स्टेडियम खचाखच भरा था। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, इशांत शर्मा, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार जैसे क्रिकेटर खेले थे।

नेट्स पर लय में नजर आए राहुल

केएल राहुल भी पंजाब के खिलाफ हुए रणजी मैच में कर्नाटक के लिए नहीं खेले थे। हरियाणा के खिलाफ मुकाबला कर्नाटक और राहुल दोनों के लिए अहम है। कर्नाटक को नॉकआउट में पहुंचने के लिए हरियाणा पर बोनस अंक के साथ जीत दर्ज करनी है। वहीं, हरियाणा को नॉकआउट में पहुंचने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत है। राहुल ने बुधवार को 40 मिनट तक नेट्स पर जिस तरह बल्लेबाजी की उससे लग रहा है कि वह हरियाणा के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के मूड में हैं। उन्होंने दर्शनीय कट और ड्राइव शॉट लगाए। वह इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने ओपनर और नंबर तीन की भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके नंबर पांच पर खेलने की उम्मीद है। वह इस स्थान पर 57.2 की औसत से 1259 रन बना चुके हैं।

See also  मैं जाऊं तो जाऊं कहाँ...

मैच फिटनेस हासिल करने उतरेंगे कुलदीप

कुलदीप यादव ने अपना अंतिम मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलूरू में अक्तूबर, 2024 में खेला था। उसके बाद उन्हें जर्मनी में सर्जरी से गुजरना पड़ा। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी पुनर्वास के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस हासिल कर ली है। उन्हें वनडे टीम में भी चुना गया है। मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच के लिए अपने को उपलब्ध बताकर उनकी मंशा मैच फिटनेस हासिल करने की है। हालांकि दोनों ही टीमों नॉकआउट की होड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। कुलदीप यादव के अलावा रियान पराग भी असम के लिए रणजी में वापसी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहे रणजी मुकाबलों में रविंद्र जडेजा के भी सौराष्ट्र के लिए खेलने की उम्मीद है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 12 विकेट लिए थे। मोहम्मद सिराज भी हैदराबाद के लिए खेल सकते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!