Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शहर के अंधेरी पुलिया में गला रेतकर हत्या, घटना स्थल पर खोजी कुत्ते के साथ फोरेंसिक टीम मौजूद…

रायगढ़। रायगढ़ शहर के जूटमिल क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 अंधेरी पुलिया (गंधरी पुलिया) के समीप रहने वाले रमेश उर्फ बब्बू तिवारी की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर हत्या कर दी है। माामले की जानकारी तब सामने आई जब गुरुवार सुबह काम करने आई बाई ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी।

 

घर के दवाजे के पास पड़ी हुई थी लाश
से मिली जानकारी के अनुसार रमेश उर्फ बब्बू तिवारी जो घर के पीछे रेलवे ट्रैक है। वे घर पर अकेले रहते थे। मृतक की पत्नी की मृत्य पूर्व में हो चुकी है। आज सुब​ह काम करने वाली बाई जब घर पर आई तो घर बंद था। फिर वह बार-बार कॉल करने लगी। पर कोई जवाब नहीं आया। जब​​कि बब्बू तिवारी का कॉल जा रहा था। पर कोई जवाब नहीं आने से कामवाली ने अनहोनी के आशंका को लेकर उसने आस-पास के लोगों सूचना दी। घर बंद था। अंदर झांक के देखने पर खून के छीटे दिखाई दे रहें थे।

See also  भारी लैंडस्लाइड्स से थर्राया दक्षिण-पश्चिमी चीन, 30 लोग लापता...

मृतक ब्याज में रकम देने का काम करता था

जानकारी के अनुसार मृतक बब्बू तिवारी लोगों को ब्याज में रकम दिया करता था। हो सकता है रकम को लेकर कुछ विवाद हुआ हो और अज्ञात आरोपी ने उनकी हत्या की हो। धीरे-धीरे भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी फिर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दिया है।

Advertisment

हत्या वारदात की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, निरीक्षक मोहन भारद्वाज की टीम ने जांच शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल की जांच में खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है, फोरेंसिक टीम भी मौजूद है।

See also  TATA की इस कंपनी के मैनेजमेंट में बदलाव, एन चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!