Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पीएचई सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की, हर घर जल सर्टिफिकेशन कराकर हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्र करने के दिए निर्देश, स्त्रोतविहीन योजनाओं में स्त्रोत सुनिश्चित कर काम जल्दी पूर्ण करने कहा…

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने बुधवार को जल जीवन मिशन के संचालक सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के साथ बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में एकल ग्राम योजनाओं में हर घर जल सर्टिफिकेशन कराकर हस्तांतरण की कार्यवाही जल्द करने को कहा। उन्होंने स्त्रोतविहीन योजनाओं में स्त्रोत सुनिश्चित कर गांवों में शीघ्र जल आपूर्ति प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव अब्दुलहक ने बिलासपुर जिला पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में निर्मित आरसीसी उच्च स्तरीय टंकियों में मानक के अनुरूप क्लोरीनेटर स्थापित करने, अप्रारंभ उच्चस्तरीय जलागारों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने, क्रेडा द्वारा स्थापित किए जा रहे सोलर पंपों के लिए उपयुक्त स्त्रोत उपलब्ध कराने, जियो-टेगिंग का कार्य जल्दी पूर्ण करने तथा सभी जल स्त्रोतों का लैब व एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण कर आईएमआईएस में एंट्री करने के निर्देश दिए।

See also  SECL कर्मचारी से 8 लाख की वसूली: ऊंची पहुंच का झांसा देकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विभागीय सचिव अब्दुलहक ने बैठक में पोस्ट-मॉनसून जल की गुणवत्ता का परीक्षण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने तथा बिलासपुर संभाग में प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश सभी कार्यपालन अभियंताओं को दिए। जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक एस.एन. पाण्डेय और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह सहित बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़ तथा सारंगढ़- बिलाईगढ़ के कार्यपालन अभियंता समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!