Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा सदस्य बनाकर भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रदेश स्तर में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है, प्रदेश संगठन ने दी बधाई…

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे 10 हजार से ज्यादा सदस्य बनाकर भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रदेश स्तर मे अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है। ज्ञात हो कि भाजपा का अभी सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमे पूरे देश मे 10 करोड़ सदस्य और छत्तीसगढ़ मे 60 लाख सदस्य बनाने का टारगेट है। प्रत्येक सांसद को 20 हजार और विधायक को 10 हजार का टारगेट दिया गया है। जिले के भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय अभी तक 10 हजार सदस्य बना चुके है जबकि सदस्यता अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इंजी. पाण्डेय गैर सांसद और गैर विधायक मे छत्तीसगढ़ मे प्रथम व्यक्ति है जिन्होने 10 हजार सदस्य का टारगेट पूरा किया है। इसके लिए उन्हें प्रदेश के अध्यक्ष किरण देव सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव ने बधाई प्रेषित किया है। रायपुर मे कल भाजपा के कार्यालय मे हुए प्रेस कांफ्रेस मे प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा मे आये इंजी. पाण्डेय ने सदस्यता का नया रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया है। दस हजार सदस्य बनाने के बाद इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि आज प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ठ संगठन कर्ता, एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मैने दस हजार सदस्य का आंकड़ा पूरा किया है। उन्होने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कहा करते थे कि कल का हमारा विरोधी आज हमारा मतदाता होगा, आज हमारा मतदाता कल का हमारा सदस्य होगा और वही परसों हमारा सक्रिय सदस्य होगा। इसी अवधारणा के साथ भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। कल राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति मे आयोजित सदस्यता अभियान की रायपुर मे आयोजित बैठक मे इंजी. रवि पाण्डेय शामिल होंगे।

See also  बिलासपुर में रिश्वतखोरी मामला: प्रधान आरक्षक अनिल साहू दोषी, हेड कांस्टेबल से डिमोट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!