Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

TATA की इस कंपनी के मैनेजमेंट में बदलाव, एन चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव होगा। दरअसल, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन 29 मई 2025 से टाटा केमिकल्स के निदेशक और चेयरमैन पद से हट जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने मौजूदा निदेशक एस. पद्मनाभन को 30 मई, 2025 से टाटा केमिकल्स का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दे दी है।

चंद्रशेखरन ने कहा-धन्यवाद

चंद्रशेखरन ने 28 मई को बोर्ड को लिखे अपने पत्र में कहा- अपनी वर्तमान और भविष्य की प्रतिबद्धताओं का मूल्यांकन करने के बाद मैंने बोर्ड से हटने का फैसला किया है। टाटा केमिकल्स बोर्ड की अध्यक्षता करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है और मैं अपने कार्यकाल के दौरान मिले समर्थन और सहयोग के लिए दिल से आभारी हूं। वहीं, कंपनी ने नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिशों के आधार पर अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र) के रूप में मोदन साहा की नियुक्ति को भी मंजूरी दी।

See also  बीजेपी विधायक टी राजा सिंह पर मेटा की बड़ी कार्रवाई...

घाटे में है कंपनी

बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में टाटा केमिकल्स को 67 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की अवधि में कंपनी को 818 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की कुल आय मामूली घटकर 3,551 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,589 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी का मुनाफा पिछले वर्ष के 449 करोड़ रुपये से घटकर 354 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय भी पिछले वित्त वर्ष के 15,707 करोड़ रुपये से घटकर 15,112 करोड़ रुपये रह गई।

Advertisment

शेयर का हाल

See also  गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसव के लिए बेहतर सुविधा - स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, बलौदाबाजार के जिला अस्पताल में 9 महीने में हुए 462 सिजेरियन सहित 1 हजार 800 से अधिक प्रसव...

टाटा केमिकल्स के शेयर की बात करें तो 895.20 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले बुधवार को शेयर में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसी साल मार्च में शेयर 756.45 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। वहीं, पिछले साल अक्टूबर महीने में 1,244.70 रुपये पर शेयर जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!