Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

निवर्तमान कलेक्टर आकाश छिकारा को दी गई भावपूर्ण विदाई…

जांजगीर-चांपा। जिले के निवर्तमान कलेक्टर आकाश छिकारा के उप सचिव,अवास एवं पर्यावरण विभाग, अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यापालन अधिकारी, रायपुर विकास प्रधिकरण के पद पर स्थानांतरण होने पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई तथा निवर्तमान कलेक्टर छिकारा को नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।
          इस अवसर पर अधिकारियों ने निवर्तमान कलेक्टर आकाश छिकारा के कार्यकाल के दौरान अपने कार्य अनुभवों को साझा किया। निवर्तमान कलेक्टर छिकारा ने कहा कि जांजगीर-चांपा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का बहुत अच्छा सहयोग मिला।उन्होंने कहा सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। जिले की लक्ष्य प्राप्ति, उपलब्धि में आप सभी का सहयोग रहा है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निवर्तमान कलेक्टर अकाश छिकारा को जिला प्रशासन की ओर से शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर नवपदस्थ कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

See also  दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले अमर सुल्तानिया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!