Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अश्लील कमेंट करने के बावजूद अकड़ में दिखे रणवीर, बोले- कोई सफाई नहीं दूंगा…

पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में समय रैना के रियलिटी शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में एक कंटेस्टेंट के परिवार पर अश्लील कमेंट किया, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ.

मैं इस बारे में कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा…’

रणवीर इलाहाबादिया ने अपने एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह अकड़ के साथ माफी मांगते हुए दिखाई दिए हैं. वीडियो में रणवीर ने कहा, ‘मैंने जो कुछ भी कहा, वह अनुचित था. मजाकिया नहीं था. मैं बस माफी मांगना चाहता हूं. हालांकि, मैं इस बारे में कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा. न ही जो कुछ भी हुआ है, उसके पीछे की वजह पर कोई चर्चा करूंगा. मैं सिर्फ अपनी गलती मान रहा हूं. पॉडकास्ट हर उम्र के लोगों ने देखा. यह जिम्मेदारी इतने हल्के में नहीं लेनी चाहिए थी’. रणवीर ने आगे कहा, ‘इस पूरे अनुभव से यही सबक लिया है कि इस प्लेटफॉर्म को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए. वीडियो से असंवेदनशील कंटेंट को हटाने को कहा गया है. मैं माफी मांगता हूं. उम्मीद है कि इंसानियत के नाते आप मुझे माफ करेंगे.’

See also  Raigarh News: खरसिया विधायक उमेश पटेल की छवि धूमिल करने का आरोप, कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करने की मांग की

सोशल मीडिया यूजर्स भड़के

Advertisment

रणवीर की इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘आप अपनी इस टिप्पणी से अपना सम्मान पहले ही खो चुके हैं. अगर माता-पिता के लिए ऐसे शब्द निकल रहे हैं तो आप हार गए भाई, वह सब आध्यात्मिक वीडियो भी रिमूव कर दो’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सॉरी से क्या होगा? आपको सबक सिखाना जरूरी है’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब आप सॉरी कह रहे हो, लेकिन नुकसान तो हो चुका. बोलने से पहले दो बार सोचना’.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!