Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक….

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक

सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जेठा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छात्रावास अधीक्षकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने छात्रावासों में आवश्यक मरम्मत कार्य, लघु निर्माण कार्य, आश्रम और छात्रावासों में स्वीकृत सीट तथा प्रवेशित सीट, छात्रावासों में बाऊंड्रीवाल , पेयजल व्यवस्था, खाद्यान्न उपलब्धता, कन्या छात्रावासों में अधीक्षिका आवास गृह, ईंधन की उपलब्धता एवं शासन की संबंधित योजनाओं पर अद्यतन जानकारी ली। कलेक्टर ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्वीकृत सीटों में प्रवेश संबंधी संपूर्ण कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए अधीक्षक और अधीचिकाओ को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधीक्षकों को नवीन सत्र में प्रवेश के लिए लक्ष्य निर्धारित कर 30 जून 2023 तक सभी सीटों में प्रवेश दिलाए जाने कहा। उन्होंने सभी पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रावास और आश्रम में ज्यादा से ज्यादा प्रवेश दिलाने के लिए आमलोगों से सीधे संपर्क कर चौपाल आयोजित करते हुवे प्रवेश कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी छात्रावासों में बरसात के मौसम में वृक्षारोपण भी किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने छात्रावासों में मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन छात्रावासों में मरम्मत की आवश्यकता है वे शीघ्र जानकारी दें।
कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी छात्रावास अधीक्षको को सचेत रहने की समझाइश देते हुए कहा कि छात्रावास में अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोई अन्य अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित न हो‌ इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने सभी अधीक्षकों से कहा कि वे सभी छात्रावास में स्थित आवास गृह में नियमित उपस्थित रहे। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग संजय कुमार सिंह, मंडल निरीक्षक सक्ती मयंक कुमार चंद्रा, मंडल निरीक्षक मालखरौदा नंदकुमार मल्होत्रा, मंडल निरीक्षक जैजैपुर बंशीलाल टंडन, मंडल निरीक्षक डभरा  रूपलाल मिरी सहित जिले के समस्त आश्रम व छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थे।

See also  Big Breaking : तेंदूपत्ता बोनस घोटाले मामले में ACB-EOW ने कई ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेजों की जांच जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!