Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Chhattisgarh में ठंड का कहर जारी, 25 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी, जानें रायपुर का मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर, दुर्ग और बालोद समेत कई जिलों में 25 दिसंबर तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तरी सीमा से लगे इलाकों में आज घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

See also  छत्तीसगढ़ का नाम इंडियन डांस फेस्टिवल 2023 त्रिपुरा में हुआ शामिल, किया शानदार प्रस्तुति, इंडियन डांस फेस्टिवल त्रिपुरा में छत्तीसगढ़ के युवा टीम लिए हिस्सा...

अंबिकापुर सबसे ठंडा
मंगलवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तरी सीमा से सटे कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा गया।

इन जिलों में शीतलहर और कोहरा
मौसम विभाग ने रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी दी है। वहीं कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

See also  137 बल्लेबाजों के बीच अभिषेक शर्मा बने नंबर 1, T20 में एक साल में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी

रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज दिनभर हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!