Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया

कोरबा में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया लाभांवित

कोरबा, 10 सितम्बर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में पीएम जनमन आवास योजना के तहत पहाड़ी कोरवा वर्ग की अजगरबहार निवासी सुमत्री बाई, ग्राम चुईया के अमर सिंह कोरवा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम कुरूडीह के परदेशी राम यादव और ग्राम भैसमा के रामबंधु को आवास की चाबी एवं पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया।

See also  किन बीमारियों में ज्यादा फायदेमंद हैं जेनरिक दवाएं

रेशम विभाग के स्टॉल में कोरबा निवासी श्री शत्रुघन केंवट को कोसा उत्पादन हेतु 3 लाख 27 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनांतर्गत तुमान करतला की सविता पटवा (मां सर्वमंगला स्व सहायता समूह) को 1 लाख 20 हजार रुपये का ऋण दिया गया। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत कोरबा जिले के बिरहोर वर्ग के मोटू, घसनीन और सुरगुजहीन बाई को वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किए गए।

Advertisment

श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत पोंड़ीबहार निवासी श्री राजकुमार टेकाम और पुरानी बस्ती निवासी श्रीमती सावित्री सिंह (पति स्व. कर्नल सिंह बैंस) को 1-1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

See also  जारी है खाद की कालाबाजारी, निजी दुकानों में 4 गुना ज्यादा दाम पर बेची जा रही है और सोसायटी में नहीं मिल रही है खाद, अफसर कह रहे नहीं है खाद की कोई कमी..!

नगरीय प्रशासन विभाग के स्टॉल में तब्बसुम खातुन और भान कुमारी साहू को पीएम आवास (शहरी) योजना अंतर्गत आवास की चाबी सौंपी गई। इसी तरह विमलेश यादव और गौरी राजवाड़े को शहरी आवास 2.0 निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र, नक्शा एवं भवन अनुज्ञा पत्र प्रदान किए गए।

बालको के स्टॉल में सीएसआर मद से किए जा रहे कार्यों, महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों, महिला सशक्तिकरण, पोषण विकास, युवाओं का कौशल उन्नयन, छत्तीसगढ़ी आर्ट एंड कल्चर डेवलपमेंट कार्य, मोर जल मोर माटी कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी एवं एसईसीएल द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया, जहाँ सीएसआर मद से किए गए कार्यों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई।

See also  Ambikapur News:अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; VIDEO वायरल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!