Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : शादी के बाद से चरित्र को लेकर करता था विवाद, हिंसा में बदला झगड़ा

तिल्दा-नेवरा। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकरा गांव में घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोपी पति ने धारदार हथियार से पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद परिजनों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़िता के पिता राज कुमार निषाद ने इस मामले को लेकर तिल्दा-नेवरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  प्रेसर हार्न, बुलेट सायलेन्सर में तेज अवाज में वाहन चालने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने वाले पुलिस अधि/कर्म को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित...

पुलिस को दी गई शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि उनकी बेटी सत्या निषाद की शादी वर्ष 2019 में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ रिझन निषाद से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी पति द्वारा सत्या पर चरित्र को लेकर शक किया जाता था और इसी बात को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। परिजनों के अनुसार, कई बार समझाइश के बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला।

घटना वाले दिन भी आरोपी पति ने बिना किसी ठोस कारण के पत्नी पर चरित्र संदेह जताते हुए विवाद शुरू किया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार उठाया और पत्नी के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला मौके पर ही बेहोश हो गई।

See also  सिविल लाइन में स्वीपर की मनमानी, पेयजल आपूर्ति को बनाया कमाई का जरिया...

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट आई है, हालांकि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!