Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: डीटीओ मौजूदगी में जांच, हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले 13 गाड़ियों पर ठोंका जुर्माना…

कोरबा। नियमों के लागू होने के बाद भी हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगवाने वाले वाहनों पर जिला परिवहन विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने खुद मोर्चा संभाला और जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे 13 वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगे थे। इन 13 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए चालकों से कुल 3 हजार 900 रुपए समझौता शुल्क वसूला गया।

जिला परिवहन विभाग की टीम वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगाने पिछले कई महीने से जागरूकता के प्रयास में जुटी हुई है। मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्य प्रक्रिया पूर्ण कर निश्चिंत हो जाएं। बावजूद इसके अनिवार्य प्रक्रिया को लेकर उदासीनता बरतने वालों की कमी नहीं। ऐसे कसावट लाजमी हो जाता है। निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित हो, यही उद्देश्य लेकर जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा के नेतृत्व में जागरूकता एवं समझाइश के बाद अब जांच और कार्यवाही पर भी फोकस करना शुरू कर दिया गया है। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

See also  फेडरल रिजर्व का फैसला बदल देगा हालात, फिर चढ़ेगा शेयर बाजार!...

पीयूसी के तीन मामलों में कटा ई-चालान

मंगलवार को हुई जांच एवं कार्यवाही में एचएसआरपी के साथ पीयूसी अपडेट नहीं पाए जाने पर भी वाहनों को पकड़ा गया। इस दौरान पीयूसी के तीन मामलों में ई-चालान कटा और कुल 2400 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!