Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से एक नई ऋण योजना लागू की है। इस योजना के तहत कर्मचारियों को उनकी अर्जित सैलरी के आधार पर तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपनी जरूरी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।

योजना के अनुसार, शासकीय कर्मचारी अपने मासिक वेतन का एक हिस्सा बिना किसी ब्याज के अग्रिम रूप से प्राप्त कर सकेंगे। इससे आकस्मिक खर्चों के समय उन्हें बाहरी स्रोतों से कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके साथ ही, कर्मचारियों को उनके वेतन के आधार पर पांच साल तक की अवधि के लिए कम ब्याज दर पर दीर्घकालिक ऋण लेने की सुविधा भी मिलेगी। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के अनुसार, यह लंबे समय से की जा रही मांग थी, जिसे अब सरकार ने लागू कर दिया है।

See also  09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्रवाई

भविष्य में इस योजना के दायरे को और बढ़ाते हुए होम लोन और शिक्षा ऋण जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी, जिससे कर्मचारियों को और अधिक लाभ मिल सके। योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल प्रक्रिया अपनाई गई है। कर्मचारी रिफाइन एप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे, जिसे कार्मिक संपदा से जोड़ा गया है, ताकि प्रक्रिया सरल, तेज और भरोसेमंद बन सके।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!