Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : चालान से बचने के लिए ड्राइवर बना चोर, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा

रायपुर :रायपुर में यातायात थाना भनपुरी से चालानी कार्रवाई के तहत खड़े किए गए ट्रक की चोरी के मामले में पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ट्रक चालक डबलू कुमार यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को ट्रक क्रमांक CG/07/AZ/5831 नो-एंट्री में प्रवेश करते पाया गया था, जिसके बाद यातायात पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के तहत चालान किया और ट्रक को थाना भनपुरी में खड़ा कर दिया। चालान की राशि न भरने के कारण ट्रक वहीं रखा गया था।

See also  IND vs AUS 5th Test : पांचवे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुए टीम से बाहर, मंडराया हार का खतरा...

2 अप्रैल को सूचना मिली कि उक्त ट्रक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर फरार हो गया है। इस पर थाना खमतराई में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी ट्रक को लेकर राजनांदगांव की ओर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को डोंगरगांव, राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ट्रक का चालक है और चालान की राशि से बचने के लिए उसने खुद ही ट्रक चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत का ट्रक बरामद कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!