Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur hit and run case : BJP विधायक के बेटे लक्की सिंह की गिरफ्तारी, जमानत पर रिहाई से उठा सवाल…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अग्रसेन धाम चौक के पास हुए हिट एंड रन मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मामला जमानती धाराओं में दर्ज होने के कारण आरोपी को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

बाइक सवार को मारी तेज रफ्तार कार ने टक्कर
घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जब अग्रसेन धाम चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार विधायक पुत्र लक्की सिंह चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार त्रिभुवन सिंह हवा में उछलकर सड़क से दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

See also  धमतरी में आरक्षक भर्ती : दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि घोषित, 15 से 18 दिसंबर तक अनिवार्य उपस्थिति

नाली में घुसी कार, मौके पर मचा हड़कंप
टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे नाली में जा घुसी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लक्की सिंह को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। हालांकि, शुरुआती कार्रवाई के बाद देर रात उसे थाने से छोड़ दिया गया, जिससे आम लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

दोबारा गिरफ्तारी, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को दोबारा गिरफ्तार किया, लेकिन इस बार भी उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि न तो आरोपी पर कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और न ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया। इससे कानून के समान व्यवहार और प्रभावशाली लोगों को मिलने वाली राहत पर सवाल उठने लगे हैं।

See also  हम गलत हैं तो एफआईआर दर्ज कर नार्को टेस्ट कराएं : विधायकद्वय, कांग्रेसी विधायक ने भाजपा नेताओं में साधा जमकर  निशाना, प्रेसवार्ता में पीयूष जायसवाल एक संरक्षण देने की बात को किया खंडन...

जांच पर उठे सवाल
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!