Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : 96 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर FIR दर्ज…

बिलासपुर, 25 अप्रैल : शेयर ट्रेडिंग में 10 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 96 लाख रूपए की ठगी की गई है. मामले में ठगी को अंजाम देने वाले भी पति पत्नी हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. मामला सिविल लाइन थाने का है. जानकारी के अनुसार सरकंडा बुधिया एनक्लेव निवासी शिल्पा श्रीवास्तव पति पीएस श्रीवास्तव की किटी पार्टी के दौरान सोनाली सरकार से जान पहचान वर्ष 2024 में हुई. सोनाली सरकार पति अभिजीत सरकार मुंगेली नाका अनिल टाह गली स्थित लेबनान कोड की संचालिका है और शुभम विहार आकाश मार्ग श्याम परिसर में रहती हैं.

See also  रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.के. राउत ने ली भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा जांजगीर की बैठक...

सोनाली ने श्रीवास्तव दंपती को स्टॉक ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी में पैसा लगाने पर प्रतिमाह 10 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया. श्रीवास्तव दंपती ने लालच में आकर 2024 से 2025 तक 91 लाख रुपए कंपनी में ऑनलाइन और नकद के माध्यम से दिया. शुरूआती महीनों में इसका फायदा भी उन्हें हुआ और लालच के चलते मुनाफे की रकम भी कंपनी में ही लगाते रहे. कुछ महीनों बार 10 फीसदी का मुनाफा आना बंद होने पर श्रीवास्तव दंपती ने पतासाजी शुरू की और सोनाली व उसके पति अभिजीत सरकार के कार्यालय पहुंचे. जहां उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. खास बात यह है कि श्रीमती श्रीवास्तव ने अपना घर व सोने के जेवर लोन में रखकर पैसा ट्रेडिंग कंपनी में पैसा लगाया है.

See also  डव शैंपू से लेकर हॉर्लिक्स और किसान जैम तक सस्ते हुए ये सामान, इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

इसी तरह अमरैया चौक कृष्णा पैलेस निवासी अनुराग सिंह पिता सुमन सिंह ने लालच में आकर सरकार की कंपनी में 5 लाख रूपए जमा किया था. बताया जा रहा है कि ट्रेडिंग कंपनी में मोटी रकम का लालच देकर कई लोगों से ठगी की गई है, थाने में लगातार पीड़ितों की शिकायत की संख्या बढ़ रही है. पुलिस ने शिल्पी श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर सोनाली सरकार व उसके पति अभिजीत सरकार के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!