Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

डव शैंपू से लेकर हॉर्लिक्स और किसान जैम तक सस्ते हुए ये सामान, इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्रस की कीमतों में बड़ी कटौती की है. जोकि 22 सितंबर से लागू होगी. जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने 22 सितंबर से डव शैम्पू, हॉर्लिक्स, किसान जैम और लाइफबॉय साबुन सहित प्रमुख कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की की कीमतों में कटौती की है.

कुछ दिनों पहले जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में जीएसटी रेट में बड़ा हुआ था. अब 5 फीसदी और 18 फीसदी के स्लैब हो रखा गया है. 12 और 28 फीसदी के स्लैब को हटा दिया गया है. साथ ही एक 40 फीसदी का स्पेशल स्लैब है. जिसमें लग्जरी, प्रीमियम और सिन प्रोडक्ट्स को रखा गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कंपनी की ओर से किस तरह का ऐलान किया है.

See also  ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन, विकसीत भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जमीनी स्तर पर सीधे मिल रही योजनाओं की जानकारी और लाभ...

इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में हुई कटौती
समाचार पत्रों में प्रकाशित कंपनी के एक विज्ञापन के अनुसार, डव शैम्पू की 340 मिलीलीटर की बोतल अब 490 रुपए से घटकर 435 रुपए में मिलेगी.

हॉर्लिक्स के 200 ग्राम जार की कीमत 130 रुपए से घटकर 110 रुपए हो गई है, जबकि 200 ग्राम किसान जैम की कीमत 90 रुपए से घटकर 80 रुपए हो गई है.

चार 75 ग्राम वाले लाइफबॉय साबुन के लोकप्रिय पैक की कीमत भी 68 रुपए से घटकर 60 रुपए हो जाएगी.

Advertisment

एचयूएल ने कहा कि संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) या बढ़े हुए ग्राम के साथ नया स्टॉक बाजार में पहुँचने की प्रक्रिया में है.
यह कदम सरकार द्वारा कंपनियों को मूल्य संशोधन के बारे में कंज्यूमर्स को सूचित करने के लिए अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए अनिवार्य करने के बाद उठाया गया है.

See also  IND vs NZ ODI: वडोदरा में सीरीज का आगाज, न्यूजीलैंड की सधी हुई शुरुआत

कंपनी के शेयरों में गिरावट
शुक्रवार को देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी एचयूएल के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली थी. बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी का शेयर 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 2,580.30 रुपए पर बंद हुआ था. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 2570 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर बंद हुआ था. वैसे बीते एक महीने में कंपनी के शेयर में 3.57 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी. मौजूदा साल में कंपनी का शेयर 11 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देख चुका है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!