Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

7 खेप खपाने के बाद नशीली सिरप का रैकेट पकड़ाया मास्टरमाइंड 13 साल तक MR का काम किया मेडिकल-स्टोर खोला

दुर्ग,25 अप्रैल : दुर्ग जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की करीब 7 खेप खपाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने रैकेट के सरगना योगेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जांच में सामने आया कि यह पूरा रैकेट प्लानिंग तरीके से चलाया जा रहा था, जिसे योगेश शर्मा ही संचालित कर रहा था। इस नेटवर्क में उसके साथ उमेश कुमार यादव, महावीर जैन उर्फ रोहित और सतीश मेश्राम भी शामिल थे, जिन्हें अरेस्ट कर लिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि मास्टरमाइंड मेडिकल के फिल्ड में बतौर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) का काम शुरू किया था। करीब 13 सालों तक इस फिल्ड में रहा। इसके बाद नगपुरा में इसने मेडिकल स्टोर्स खोल लिया और गुजरात से ऑनलाइन सिरप मंगवाता था।

See also  दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 39 संदिग्धों को पकड़ा, 11.30 लाख का माल जब्त…

वहीं दुर्ग का रहने वाला अमन दुबे भी फरार है, उसका लोकेशन इंदौर बता रहा है। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी योगेश शर्मा फर्जी ड्रग लाइसेंस का इस्तेमाल कर प्रतिबंधित CADIFOS-T सिरप मंगवा रहा था। उसने एक असली लाइसेंस में एडिटिंग कर अपने नाम से नकली लाइसेंस तैयार कराया था।

इसके साथ ही फर्जी लेटरपैड और सील बनवाकर गुजरात की कंपनियों से ऑनलाइन और ई-कुरियर के जरिए सिरप मंगवाता था। गुजरात के गांधी नगर से यह सिरप आ रहा था और इसे यहां लोकल लोगों को बेचने के लिए सप्लाई करता था। बताया जा रहा है कि यह सिरप ऑनलाइन करीब 60 से 65 रुपए में मंगवाता था। इसके बाद इसे प्रति शीशी 150 से 200 रुपए की बेचता था। इसे वो अलग-अलग जगह पर अपने नेटवर्क के लोगों को कार के माध्यम से सप्लाई करता था।

See also  Raigarh News: रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस...

इस तरह यह लगभग 7 बार बड़ी मात्रा में इन नशीली सिरप को खपा चुका था। आठवीं बार पुलिस को इसकी भनक लगी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए योगेश शर्मा समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 7 कार्टून में भरी प्रतिबंधित CADIFOS-T सिरप नशीली सिरप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस संगठित गिरोह से जुड़े कुछ लोगो की तलाश में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा में भी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Advertisment

पुलिस ने आरोपियों के पास से 800 नग नशीली सिरप, कार, मोबाइल और नकदी समेत करीब 5 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। इसमें सेंट्रों कार क्रमांक CG-07/8595 भी शामिल है।

See also  Narendra Modi : राज्यसभा में नरेंद्र मोदी की दो टूक चेतावनी: मिडिल ईस्ट जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम, भारत हर मोर्चे पर अलर्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!