Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : 62 करोड़ की मच्छरदानी खरीदी पर बड़ा एक्शन: 20 लाख मेडिकेटेड मच्छरदानियों का टेंडर निरस्त, 10 करोड़ की संभावित गड़बड़ी को लेकर उठे थे सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 62 करोड़ रुपए की लागत से 20 लाख मेडिकेटेड मच्छरदानियां खरीदने की प्रक्रिया पर आखिरकार रोक लगा दी गई है। खरीदी को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने जेम पोर्टल पर जारी टेंडर निरस्त कर दिया है। 19 नवंबर 2026 को जारी आदेश में टेंडर को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की जानकारी दी गई है। हालांकि, इसे निरस्त करने के पीछे तकनीकी कारणों का विस्तृत खुलासा नहीं किया गया है।

दरअसल, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मुफ्त वितरण के लिए 20 लाख मेडिकेटेड मच्छरदानियां खरीदी जानी थीं। इसके लिए करीब 62 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया था। लेकिन खरीदी प्रक्रिया शुरू होते ही इसकी दरों और टेंडर की शर्तों को लेकर सवाल उठने लगे थे। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि इस खरीदी में सरकारी खजाने को करीब 10 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ का नरवा माडल: 12 हजार से अधिक नालों के ट्रीटमेंट से भूमिगत जल स्तर बढ़ा 10 सेमी से 22 सेमी तक...

रेट कॉन्ट्रैक्ट छोड़ जेम पोर्टल से खरीदी पर विवाद

विवाद की मुख्य वजह खरीदी का तरीका भी रहा। बताया गया कि स्वास्थ्य संचालनालय ने रेट कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से मच्छरदानियां खरीदने के लिए CGMSC को पत्र लिखा था। इसके बावजूद निगम ने जेम पोर्टल के माध्यम से 20 लाख मच्छरदानियों की एकमुश्त खरीदी के लिए टेंडर जारी कर दिया।

शिकायतकर्ताओं ने प्रति मच्छरदानी करीब 300 रुपए की प्रस्तावित दर पर आपत्ति जताई थी। उनका दावा था कि बाजार में इसकी कीमत लगभग 250 रुपए है। इस अंतर के चलते करीब 10 करोड़ रुपए की संभावित वित्तीय क्षति की आशंका जताई गई थी। शिकायत में यह भी दावा किया गया था कि रेट कॉन्ट्रैक्ट के जरिए खरीदी होती तो इसी बजट में करीब 8 लाख अतिरिक्त मच्छरदानियां खरीदी जा सकती थीं।

Advertisment

25 लाख रुपए की शर्त पर भी उठे सवाल

See also  महादेव सट्टा केस: आरोपी ASI चंद्रभूषण वर्मा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक केस लंबित रहने तक विभागीय जांच पर रोक…

टेंडर की शर्तों में एटीसी के तहत 25 लाख रुपए की एक शर्त को लेकर भी शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि यह निर्धारित 80 प्रतिशत के दायरे से अधिक थी। इससे छोटे और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो सकता था। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक भी पहुंचाई गई थी।

टेंडर रद्द, अब खरीदी प्रक्रिया पर सवाल

टेंडर निरस्त होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मलेरिया प्रभावित इलाकों में मच्छरदानियों का वितरण कब होगा? सामान्य तौर पर मई-जून तक खरीदी की प्रक्रिया पूरी कर अक्टूबर से वितरण शुरू करने की तैयारी की जाती है। लेकिन इस बार नवंबर के मध्य में टेंडर जारी किया गया था। अब टेंडर निरस्त होने से पूरी खरीदी प्रक्रिया फिर नए सिरे से शुरू करनी पड़ सकती है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि सरकार नई खरीदी के लिए क्या व्यवस्था अपनाती है और मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों तक मेडिकेटेड मच्छरदानियां समय पर कैसे पहुंचाई जाती हैं।

See also  ड्राइवर ने गला काटकर किया सुसाइड, परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान बताया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!