Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Big Breaking : नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद सर्राफा एसोसिएशन का कड़ा फैसला, दुकानों में हेलमेट और बुर्का पहनकर प्रवेश पर प्रतिबंध

रायपुर/बिलासपुर,14जनवरी। नवापारा-राजिम में हाल ही में हुई सर्राफा लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद प्रदेशभर के स्वर्णकारों और सराफा व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने एक आपातकालीन हाई-प्रोफाइल बैठक बुलाई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने की। बैठक में सुरक्षा के मानकों पर गहन चर्चा की गई और सर्वसम्मति से एक बड़ा निर्णय लिया गया।

चेहरा ढंककर आने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश

एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अब प्रदेश की किसी भी सर्राफा दुकान में हेलमेट या बुर्का पहनकर आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की पहचान स्पष्ट हो सके और अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकें।

See also  Recruitment for Bastar Fighters: खुशखबरी! बस्तर फाइटर्स में 5800 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन युवाओं को मिलेगा मौका

दिग्गज व्यापारी नेताओं की रही मौजूदगी

Advertisment

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव साझा किए:

  • कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष)
  • प्रकाश गोलचा (बिलासपुर)
  • हर्षवर्धन जैन (रायपुर)
  • प्रदीप घोरपोड़े (रायपुर)
  • संजय कुमार कनुगा (रायपुर)
  • उत्तम चंद भंडारी (दुर्ग)
  • पवन अग्रवाल (बिलासपुर)
  • राजू दुग्गड़ (बस्तर)
  • राजेश सोनी (सरगुजा)
  • सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की अपील

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस व एसोसिएशन को दें। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि सर्राफा व्यापारियों को उचित सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए और नवापारा लूटकांड के दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।

See also  दो बाइक आपस में भिड़े,एक की मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!