Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक बालेश्वर साहू जेल से रिहा, समर्थकों की भीड़ में संविधान लेकर दिया “सत्यमेव जयते” का संदेश

जांजगीर-चांपा। जिले के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को अदालत से जमानत मिलने के बाद जिला जेल से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई के दौरान जेल परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक विधायक बालेश्वर साहू के स्वागत के लिए जिला जेल पहुंचे थे।जेल से बाहर निकलते समय बालेश्वर साहू के हाथ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और भारतीय संविधान की प्रति थी। इसके बाद वे कार में भी संविधान की पुस्तक लेकर बैठे और “सत्यमेव जयते” का संदेश देते नजर आए। यह दृश्य समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।मीडिया से बातचीत में विधायक बालेश्वर साहू ने खुद को फर्जी मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाया।

See also  जांजगीर के विजय थवाईत निकले बाइक से चार धाम यात्रा पर, आस्था और जुनून का अनोखा संगम

उन्होंने कहा कि किसान राजकुमार शर्मा ने राज्य सरकार पर दबाव बनाकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा, जिसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा। बालेश्वर साहू ने साफ कहा कि सच्चाई की जीत हुई है और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।उन्होंने आगे कहा कि जेल से बाहर आने के बाद अब वे पूरी ताकत के साथ जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के कामों में जुटेंगे। “जिसे जो करना था उसने कर लिया, अब मैं अपने काम और जनसेवा की राह पर आगे बढ़ूंगा,” उन्होंने कहा।गौरतलब है कि एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी इस मामले को लेकर भाजपा और राज्य सरकार पर साजिश के तहत विधायक को जेल भेजने का आरोप लगाया था। विधायक की रिहाई के बाद जिले की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

See also  सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बनेगा रोपवे, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!