Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दो बाइक आपस में भिड़े,एक की मौत…

कोटा लोरमी सड़क मार्ग में हुआ हादसा

बिलासपुर। कोटा-लोरमी मार्ग के बीजा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिससे एक की मौत हो गई । वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नगचुई में पुट्टी का कार्य कर एक मोटरसाइकिल में चार युवक सवार होकर अपने गाँव करगी खुर्द आ रहे थे। जब यह लोग बीजा मोड़ के पास पहुँचे ही थे कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। जिसमे गौकरण साहू पिता हतिराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम करगी खुर्द की मौत हो गई तो वही बलराम साहू पिता सुखनंदन साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम करगी खुर्द, लक्ष्मी नारायण कुम्भकार पिता भिसम देव कुम्भकार उम्र 21 से 22 वर्ष निवासी ग्राम करगी खुर्द, शिवा भट्ट पिता नंदू भट्ट उम्र 16 से 17 वर्ष निवासी ग्राम करगी खुर्द सहित मनोज कुमार पिता कोमल दास उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम संडील बेलगहना गंभीर रूप से घायल हुए।
कोटा थाना की डायल 112 ने गंभीर रूप से घायल हुए तीन युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया। घटना स्थल से दो युवकों की किसी निजी वाहन से बिलासपुर हॉस्पिटल ले गए थे। दो घायल युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है।

See also  42 लीटर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Advertisment

सड़क दुर्घटना में घायलों को कोटा थाना की डायल 112 की टीम से पहुँचाया गया हॉस्पिटल

कोटा थाना की डायल 112 धूमा इवेंट से वापस आ रही थी बीजा मोड़ के पास दुर्घटना को डायल 112 के आरक्षक राजेश कुर्रे व चालक देख कर रुक गए और घायलों को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे। डायल 112 के आरक्षक राजेश कुर्रे व चालक के इस कार्य को स्थानीय ग्रामीणों ने खूब सराहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!