Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Accident: रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक से टकराई बाइक, हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

भानुप्रतापपुर, 15 सितम्बर। भानुप्रतापपुर में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रेलवे ओवरब्रिज पर एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में भानुप्रतापपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, वह बाइक पर भानुप्रतापपुर की ओर आ रहे थे, उसी दौरान यह दुर्घटना हुई सम्बलपुर रोड पर कराठी के पास पुलिसकर्मी सड़क हादसे का शिकार, चेहरे पर गंभीर चोट की आशंका

भानुप्रतापपुर थाने के एक कर्मचारी सम्बलपुर रोड कराठी के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें भानुप्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  मुख्यमंत्री मितान योजना : 92 हजार लोगों को घर पर मिला शासकीय दस्तावेज और प्रमाण-पत्र.... स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से राज्य के 51 लाख से अधिक लोगों को मिला मुफ्त इलाज....

घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी बाइक से भानुप्रतापपुर की ओर आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे के सही कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

पुलिसकर्मी ने नहीं पहना हेलमेट

भानुप्रतापपुर थाने के एक पुलिसकर्मी को हेलमेट न पहनने की भारी कीमत चुकानी पड़ी…. सम्बलपुर रोड कराठी के पास हुए सड़क हादसे में उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। बाइक से भानुप्रतापपुर की ओर आते वक्त यह हादसा हुआ….चौंकाने वाली बात यह है कि एक पुलिसकर्मी होने के बावजूद उन्होंने हेलमेट पहनना उचित नहीं समझा…. सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराने वाले पुलिसकर्मी खुद इसकी अनदेखी करते नजर आए, जिसका नतीजा यह गंभीर दुर्घटना है।

Advertisment

लोगों का कहना है कि _”जब पुलिस वाले ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है?

See also  थाना जांजगीर पुलिस द्वारा गुम नबालिक बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर सौपा गया उसके परिजनों...

यह घटना न केवल हेलमेट की अहमियत को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि क्या कानून के रक्षक खुद नियमों का पालन कर रहे हैं?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!