Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुख्यमंत्री श्री साय ने नरहरपुर में किया 75.31 करोड़ रुपए के 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन…

0 क्षेत्रवासियों को मिली विभिन्न सौगात

कांकेर, 15 सितम्बर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड मुख्यालय में आयोजित गोंडवाना समाज के “ठाकुर जोहारनी“ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नरहरपुर क्षेत्र के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनकी कुल लागत 75 करोड़ 31 लाख 72 हजार रुपए है।

इन निर्माण कार्यों में लोक निर्माण विभाग कांकेर द्वारा अमोड़ा-नरहरपुर मार्ग ( लंबाई 16 कि.मी.) के चौड़ीकरण कार्य पर 40 करोड़ 22 लाख 71 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी विभाग से भैंसमुण्डी से झलियामारी मार्ग (लंबाई 4.67 कि.मी.) पर 4 करोड़ 90 लाख 16 हजार रुपये का कार्य शामिल है। साथ ही नरहरपुर हाई स्कूल बिरनपुर, नावडबरी और रावस में तीनों स्कूल भवन निर्माण कार्यों पर 75.23-75.23 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन आज मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार तीसरे दिन भी ले रहे है विभागों की समीक्षा बैठक...

इसी प्रकार जल संसाधन विभाग कांकेर द्वारा नरहरपुर टूरी व्यपवर्तन योजना के तहत नहर का जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य हेतु (8 करोड़ 94 लाख 51 हजार रू.), पैरी नदी पर धनेसरा एनीकट निर्माण (4 करोड़ 82 लाख 54 हजार रू.), सिहारी नाला तालाब एवं नहर कार्य का जीर्णोद्धार व शूटफॉल निर्माण (3 करोड़ 84 लाख 12 हजार रू.), बागोड़ एनीकट दायीं तट पर बाढ़ नियंत्रण कार्य (4 करोड़ 31 लाख 90 हजार रू.) तथा कोचवाही नाला एनीकट निर्माण (4 करोड़ 37 लाख 33 हजार) के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा आदिवासी बालक आश्रम चरभट्टी भवन निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 62 लाख 76 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का आज भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने किया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!