Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धोनी 10 ओवर तक बैटिंग नहीं कर सकते तो खेल क्यों रहे हैं, जानिए वजह…

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने पिछले दो मैच गंवा दिए हैं. पहला मैच उसने जीता था लेकिन उसके बाद लगातार दो हार ने फैंस को निराश कर दिया है. चेन्नई की इस हार के बीच हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक ऐसा बयान दे दिया है जो लोगों को हैरान कर रहा है. फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी अपने पांव की चोट की वजह से ज्यादा बल्लेबाजी नहीं कर सकते. वो 10 ओवर से ज्यादा नहीं खेल सकते. फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी के घुटने पहले जैसे नहीं है. वो पूरी ताकत के साथ 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते. अब अगर कोई और खिलाड़ी धोनी की हालत में हो तो उसे मैच खिलाना तो छोड़िए टीम में भी ना रखा जाए, तो सवाल ये है कि आखिर क्यों चेन्नई सुपरकिंग्स उनके पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद उन्हें मौका दे रही है. आइए आपको बताते हैं इसकी वजह.

See also  CG News: टैंकर चालक से लूटपाट…मैप देखकर भटक गया रास्ता, तो आग ताप रहे लूटेरों ने बना लिया निशाना

धोनी हैं चेन्नई के लीडर

भले ही ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं लेकिन ये बात किसी से छिपी नहीं है कि चेन्नई की लीडरशिप धोनी के हाथों में ही है. मैदान हो या उसके बाहर हर बड़ा फैसला धोनी से पूछकर ही लिया जाता है. बस उनकी यही ताकत उन्हें हर मैच में उतारने के लिए काफी है.

धोनी लाते हैं पैसा

चेन्नई सुपरकिंग्स का सबसे बड़ा नाम और फेस धोनी ही हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स का मतलब धोनी ही है. फैंस हजारों की संख्या में स्टेडियम पहुंचते हैं और इसकी वजह हैं धोनी. धोनी का चेहरा और उनकी शख्सियत की वजह से चेन्नई सुपरकिंग्स को काफी आर्थिक फायदा होता है और ये भी वजह है कि लगभग 44 साल के होने के बावजूद धोनी मैदान में उतर रहे हैं.

Advertisment

सोशल मीडिया के किंग

See also  किआ इंडिया का बड़ा धमाका! नई Seltos 2026 और Siros EV जल्द भारत में लॉन्च

धोनी भले ही खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते लेकिन जब चेन्नई की टीम उनका एक वीडियो या फोटो इंस्टाग्राम या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करती है तो क्या होता है ये आप ही जानते हैं. धोनी की वजह से ही चेन्नई ने सोशल मीडिया की पिच पर भी झंडे गाड़े हुए हैं. ऐसे में साफ है जो खिलाड़ी आपके लिए नाम और पैसा दोनों लाता हो उसे कोई टीम क्यों ही बाहर करेगी. हालांकि इससे कहीं ना कहीं चेन्नई सुपरकिंग्स को ही नुकसान हो रहा है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!