Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

काव्यांश सिंह और काव्या सिंह के मॉडल ने मचाई धूम, जमकर मिली सराहना…

जांजगीर-चांपा। हसदेव पब्लिक स्कूल लछनपुर (चाँपा) में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने आकर्षक मॉडल तैयार कर अपना प्रस्तुतिकरण किया।
इसी क्रम में कक्षा चौथी (अ) के छात्र काव्यांश सिंह राठौर और कक्षा चौथी (अ) की छात्रा काव्या सिंह राठौर ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। छात्र काव्यांश सिंह राठौर एवं सहर्ष शुक्ला ने संयुक्त रूप से पवन चक्की पर आधारित मॉडल का प्रस्तुतिकरण देकर स्कूल प्रबंधन की ओर से खूब सराहना एवं बधाई अर्जित की तो वहीं छात्रा काव्या सिंह राठौर ने पक्षियों और कीड़ों के जीवन चक्र पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर विद्यालय प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं का मन मोह लिया। छात्रों की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन सहित परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि छात्र काव्यांश सिंह राठौर एवं छात्रा काव्या सिंह राठौर जुड़वा भाई-बहन हैं।

See also  Thalapathy Vijay TVK : तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस: राज्यपाल ने थलपति विजय को दोबारा लौटाया, 118 विधायकों के समर्थन पत्र की मांग

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!