छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
मोर नाम है कमलेश और इ नाम के नाम से कमल में बटन दबाना है…

जांजगीर-चांपा। लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने गांव तेंदुभाठा में प्रचार के दौरान कहा कि देश को यदि सुरक्षित रखना और विकसित बनाना है तो मोदीजी को लाना होगा कोरोना काल के दौरान लाखो लोगो की जान वैक्सीन लगवाकर बचाने वाले मोदी जी है। घर-घर शौचालय हर घर जल गरीबो के लिए मकान किसान गरीब युवा महिला हर वर्ग की चिन्ता करने वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाना है। कमलेश जांगडे ने जांजगीर चाम्पा विधानसभा के गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा उक्त जनसंपर्क को नारायण चंदेल, विवेका गोपाल, रवि पांडेय, ने भी सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। उक्त सम्पर्क के दौरान अनिल शर्मा, संतोषी दुबे, प्रेमलता कौशिक, नंदिनी राजवाड़े, रितेश मोनू अग्रवाल, संगीता पांडेय, मीरा मिहिर पतकी, भुनेश्वर साहू, अजय राठौर, गजेंद्र राठौर सहित सभी ग्रामीणजन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



