Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

T20 World Cup 2026 से पहले तिलक और सुंदर की फिटनेस पर आ गई बड़ी अपडेट, सूर्यकुमार यादव के खुलासे से सब दंग

न्यूज़ डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम ने 46 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए राहत भरी खबर साझा की।

सीरीज जीत के बाद कप्तान का बयान
मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी अच्छी रिकवरी कर रहे हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी के लिए तैयार हो सकते हैं।

See also  विभिन्न स्थानों पर देवी दर्शन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी महाराज

तिलक वर्मा की फिटनेस पर क्या बोले सूर्या?
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले घरेलू क्रिकेट के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें एक छोटा ऑपरेशन कराना पड़ा, जिसके कारण वह लगभग एक महीने से क्रिकेट से दूर रहे।

सूर्या ने कहा, “तिलक अब अच्छी तरह से रिकवर कर रहा है। मुझे जानकारी मिली है कि वह मुंबई में 2 और 4 फरवरी को दो मुकाबले खेल सकता है। दो मैच उसके लिए काफी होंगे। मैंने उससे हाल ही में बात की है और उसने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों शुरू कर दी है। उम्मीद है कि वह जल्द टीम के साथ होगा।”

See also  डॉ. रजत का चयन एम. डी. मेडिसिन में

वाशिंगटन सुंदर की भी जल्द वापसी संभव
कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने बताया कि सुंदर ने भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोबारा शुरू कर दी है और वह अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

Advertisment

गौरतलब है कि सुंदर को 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगी थी। चोट के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले राहत की खबर
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह अपडेट बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम टूर्नामेंट से पहले मुंबई में एकत्र होगी और दो वॉर्म-अप मुकाबले खेलेगी। वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होना है।तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की वापसी से टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ और मजबूत होगी।

See also  सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा का मामला, सरकारी भूमि बांधा में लहलहा रही धान की फसल, पककर हो गई तैयार हार्वेस्टर से हो रही कटाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!