Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : रायपुर में हुक्का सामग्री के अवैध भंडारण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से रखी गई हुक्का और प्रतिबंधित हुक्का सामग्री पर छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजीव नगर में एक व्यक्ति अपने मकान में हुक्का और उससे जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री का भंडारण कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर, पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

See also  आम जनता से किए हर वायदे पूरे करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल, बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित किया गया कार्यक्रम, सेम्हराडीह में उप स्वास्थ्य केन्द्र की मंजूरी की घोषणा...

छापेमारी के दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मदनी, निवासी खम्हारडीह बताया। तलाशी में हुक्का पॉट, गोगो पेपर, रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई। जब पुलिस ने सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग एक लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित हुक्का सामग्री जब्त की। मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 31/25 के तहत धारा 4(क) कोटपा एक्ट में केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अशोक मदनी (59 वर्ष), पिता स्व. बालू कुमार, निवासी राजीव नगर, थाना खम्हारडीह, रायपुर है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!