छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा का मामला, सरकारी भूमि बांधा में लहलहा रही धान की फसल, पककर हो गई तैयार हार्वेस्टर से हो रही कटाई…

सक्ति। सक्ती जिला के अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर में यहां के ग्रामीण शासकीय भूमि 109 एकड़ की बांधा को कुछ लोगों ने अवैध बेजा कब्जा करके गर्मी में धान की फसल लगाए हैं। सरकारी जमीन में धान की फसल लहलहा रही है। धान पककर तैयार हो गई है। अब हार्वेस्टर से जिसकी कटाई भी हो रही है। लेकिन मजेदार बात यह है कि जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी जानबूझकर भी अंजान बने बैठे हैं।
गौरतलब है कि सक्ति जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत तहसील न्यायालय हसौद के ग्राम पंचायत किकिरदा का मामला है। यहां पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा शासकीय भूमि जिसका खसरा नंबर 1043/1क और रकबा 109 एकड़ पर अवैध तरीके से बेजा कब्जा करके और बोर फिल्टर खनन कराकर गर्मी में धान की फसल लगाया गया है अब यह फसल पककर लहलहाने लगी है। इसके बाद धान के फसल की हार्वेस्टर (आधुनिक मशीन) से धान की कटाई शुरू भी हो गई है। शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी देने के बावजूद भी कार्यालय में बैठकर जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी कर्मचारी कुर्सी में हाथ पे हाथ धरे बैठे कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो जनपद पंचायत जैजैपुर के तहसील न्यायालय हसौद के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा में यहां के ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पंचायत पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के निष्क्रियता के कारण दूसरे गांव से यहां पर बसे कुछ लोगों के द्वारा 109 एकड़ के सरकारी भूमि बांधा में अवैध बेजा कब्जा करके गर्मी में धान की फसल लगाया गया है। धान की फसल लहलहा रही है पककर तैयार हो गई है। बस हार्वेस्टर चलने का इंतजार है। ग्रामीणों ने जिले के मुख्या कलेक्टर महोदय से कड़ी कार्रवाई की मांग किए हैं।
शिकायत मिली है। जांचकर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
भीष्म कुमार पटेल
तहसीलदार
तहसील न्यायालय हसौद
शासन के नियम के अनुसार उचित कार्यवाही किया जाएगा।
के एस पैकरा
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती



