Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विभिन्न स्थानों पर देवी दर्शन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी महाराज

खरौद, खोखरा, सलखन, महंत, बिर्रा, केरा और नवागढ़ के देवी मंदिरों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पूर्वविधायक राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज विभिन्न स्थानों पर आयोजित देवी दर्शन एवं पूजा-अर्चना के कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने खरौद और खोखरा में मनका दाई मंदिर में दर्शन किए। वहीं सलखन, महंत, बिर्रा और केरा में चंडी दाई के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही नवागढ़ में माता भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्र के पावन पर्व पर देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता रानी के दर्शन कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
राजेश्री महन्त जी महाराज ने विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर मां भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा इस अवसर पर देवी आराधना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि – नवरात्र का यह पर्व शक्ति की उपासना, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का पर्व है। प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी चाहे वे संसार के किसी भी स्थान पर निवास करते हों उन्हें शक्ति की आराधना अवश्य करनी चाहिए।
समाचार लिखे जाने तक देवी दर्शन का कार्यक्रम निरंतर जारी है। उल्लेखनीय है कि वे इस प्रवास के दौरान जांजगीर जिला के वरिष्ठतम पत्रकार उपेंद्र तिवारी जी के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। देवी दर्शन के इस कार्यक्रम में उनके साथ विशेष रूप से कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, रामकृष्ण कश्यप, जगदीश यादव, अवधेश सिंह, इग्लेश सिंह, शशिकांत सिंह, राधेलाल थवाईत, कृष्ण प्रजापति, सुनील सिंह, राजीव रंजन सिंह, पवार, दिलदार खान, संतोष कुमार साहू, पुरेंद्र सोनी, राम खिलावन तिवारी, मणिलाल कश्यप, मनोज तिवारी, ईश्वर देवांगन, श्रीमती माधुरी आदित्य, नरेश आदित्य,एल डी आदित्य, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण सम्मिलित हुए।

See also  प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप: बजरंग दल और ईसाई समुदाय में झड़प…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!