Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में मोहित सोमानी के ठिकाने पर छापेमारी

रायपुर, 13 नवंबर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी छापेमारी की है। सीबीआई की टीम ने शहर के पॉश इलाके समता कॉलोनी स्थित सट्टा नेटवर्क से जुड़े आरोपी मोहित सोमानी के निवास पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि मोहित सोमानी महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटरों से सीधे पैनल आईडी लेकर आगे बेचने और अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क संचालित करने में शामिल रहा है। सौरभ चंद्राकर से जुड़े इनपुट मिलने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान जांच टीम का फोकस कथित अवैध लेन-देन, डिजिटल रिकॉर्ड और नेटवर्क से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की तलाश पर रहा।

See also  SSC CGL Exam Date 2025 Tier 1: शेड्यूल जारी, 12 से 26 सितंबर तक होगा एग्जाम, जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड ?

गोवा से गिरफ्तार हुआ था मोहित सोमानी

गौरतलब है कि मोहित सोमानी पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। रायगढ़ पुलिस ने एक विशेष कार्रवाई के दौरान उसे गोवा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में रायगढ़ जेल में बंद है।

अब सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की इस कार्रवाई को महादेव सट्टा एप नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। छापेमारी के बाद इस अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कथित पैनल संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में आने की संभावना है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!