Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

AUS vs ENG: स्टीव स्मिथ को क्या हुआ? ऑस्ट्रेलिया को मजबूरी में उस्मान ख्वाजा को तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में करना पड़ा शामिल

ऑस्ट्रेलिया ,17 दिसम्बर : ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन बता दी थी. उस्मान ख्वाजा उस प्लेइंग इलेवन से बाहर थे. एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट की तरह उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से भी बाहर रखा गया था. लेकिन, फिर स्टीव स्मिथ के साथ जो हुआ उसके बाद उस्मान को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट को लेना पड़ा. स्टीव स्मिथ को एडिलेड टेस्ट के लिए पहले प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. लेकिन, फिर अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई.

तबीयत बिगड़ने के चलते स्मिथ बाहर, ख्वाजा को मौका
स्टीव स्मिथ को तबीयत बिगड़ने के चलते टीम से बाहर होना पड़ा. और, उस सूरत में ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा को खिलाने का फैसला करना पड़ा. स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में एक हैं. और, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को उनके जैसे ही अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत है. ऐसे में स्क्वॉड में उस्मान ख्वाजा को छोड़कर कोई और नाम था भी नहीं.

See also  मौसम विभाग की चेतावनी: घर से निकलने से पहले जान लें अगले 2 दिन का हाल

स्टीव स्मिथ की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए

उस्मान ख्वाजा एडिलेड टेस्ट में नंबर 4 पर खेल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने मौजूदा एशेज सीरीज में पहला टेस्ट खेला था. मगर वहां एक पारी में 2 रन ही बना सके थे. उसी के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया था, जिससे उनका करियर खत्म होता दिख रहा था. ऐसे में अब जब किस्मत ने दूसरा मौका दिया है, तो उम्मीद है कि ख्वाजा उसे भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे.

स्टीव स्मिथ की तबीयत को क्या हुआ?
अब सवाल है कि स्टीव स्मिथ की तबीयत को क्या हुआ, जो उन्हें तीसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी बयान के मुताबिक स्मिथ की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ही खराब चल रही थी. वो मेडिकल टीम की देख-रेख में थे और ऐसा लग रहा था कि एडिलेड में तीसरा टेस्ट खेलने के लिए फिट होंगे. लेकिन, बिगड़ी सेहत में ज्यादा सुधार न होने के चलते आखिर में उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया.

Advertisment

स्मिथ कब तक रहेंगे बाहर?
एडिलेड में तीसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद सवाल ये भी है कि स्टीव स्मिथ मेलबर्न में खेले जाने वाले एशेज के चौथे और बॉक्सिंह डे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं? उस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा कि वो मेलबर्न टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे.

See also  जुआ खेलने वाले 07 जुआरियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 56 हजार बरामद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!