Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Android Tricks: स्मार्टफोन में मौजूद ये App खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट, गूगल प्‍ले स्‍टोर की मदद से करें डिलीट…

इन दिनों साइबर अपराधी यूजर का अकाउंट हैक करने के लिए कई ऐप की मदद ले रहे हैं। वे यूजर्स को लालच देकर हार्मफुल ऐप डाउनलोड करवा देते हैं, जिससे आपके फोन से जुड़ी तमाम जानकारी हैकर के पास पहुंच जाती है और हैकर आसानी से साइबर फ्रॉड की वारदात अंजाम दे देते हैं। यहां आपको इससे बचने के तरीके बताते हैं।

हार्मफुल एप से चोरी हो सकती है अकाउंट की जानकारी

स्‍मार्टफोन की डिसप्‍ले पर नहीं दिखाई देते इस तरह के ऐप

गूगल प्‍ले स्‍टोर से यूजर्स स्‍कैन कर सकते हैं ऐसे हार्मफुल ऐप

Android Tricks टेक्‍नोलॉजी डेस्क, इंदौर। वर्तमान में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या करोड़ों में है। स्मार्टफोन के बगैर लोगों के कई काम अटक जाते हैं। इन दिनों स्मार्टफोन का उपयोग ऑनलाइन पेमेंट के लिए काफी बढ़ गया है।

यूपीआईडी के माध्यम से युजर्स को ऑनलाइन पेमेंट
करने की सुविधा। मिलती यूपीआई आईडी हमारे बैंक से जुड़ी होती है, यानी एक तरह से स्मार्टफोन में हमारी बैंक डिटेल भी मौजूद रहती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही यूजर्स को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

Advertisment

फोन में मौजूद कई ऐप ऐसे भी होते हैं जो हमें डिस्प्ले पर नजर नहीं आते, यानी वे हाइड होते हैं। यहां आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप ऐसे हार्मफुल ऐप का पता लगा सकते हैं और उसे डिलीट भी कर सकते हैं।

See also  नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा लापता, प्रदर्शनकारियों ने घर में घुसकर किया हमला

गूगल प्ले स्टोर करेगा मदद
गूगल प्ले स्टोर न सिर्फ एप्स डाउनलोड करने की सुविधा देता है, बल्कि यह इस बात की भी जानकारी दे देता है कि आपका फोन में कौन सा हार्मफुल ऐप मौजूद है। यहां से आप उस ऐप का पता कर मोबाइल से उसे हटा सकते हैं।

फॉलो करें टिप्स
सबसे पहले अपने गूगल प्ले स्टोर पर जाएं
टॉप राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
अब आपको प्ले प्रोटेक्ट ऑप्शन दिखाई देगा, उसे चुनें।
अब आपके फोन डिस्प्ले पर स्कैन के ऑप्शन दिखेगा।
यहां क्लिक करने पर फोन की स्कैनिंग चालू हो जाएगी।
यदि आपके फोन में कोई हार्मफुल ऐप मौजूद नहीं है तो आपको नो हार्मफुल एप्स फाउंड लिखा आएगा और यदि आपके फोन में कोई हार्मफुल ऐप पाया जाता है, तो उसकी जानकारी आपको यहां दिख जाएगी।

See also  CG NEWS:डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ पूर्ण होने के बाद विकास को मिलेगी और गति – डॉ. रमन...

कैसे अनइनस्टॉल करें ऐप
सबसे पहले सेटिंग में जाएं
अब App ऑप्शन पर जाएं
यहां App की लिस्‍ट दिखेगी
हार्मफुल ऐप पर क्लिक करें
अब आपको यहां पर ऐप अनइनस्टॉल करने का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर क्लिक कर उसे अनइनस्टॉल कर सकते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!