Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

474 करोड़ के इंश्योरेंस वाले गणपति की भक्त हैं ऐश्वर्या राय, हर साल करती हैं दर्शन, ये सितारे भी लेते हैं आशीर्वाद

मुंबई : मुंबई का जीएसबी गणेश मंडल अपनी भव्यता और समृद्धि के लिए जाना जाता है. इस साल 474.46 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड बीमा के साथ इस पंडाल ने एक बार फिर देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लेकिन जीएसबी गणपति की प्रसिद्धि सिर्फ उसके सोने-चांदी के आभूषणों की वजह से नहीं है, बल्कि इसलिए भी है कि यहां बॉलीवुड से लेकर हर क्षेत्र के बड़े-बड़े सितारे भी श्रद्धा के आगे सिर झुकाते हैं.

इस लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम है मिस वर्ल्ड रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का, जो हर साल अपनी बेटी आराध्या के साथ बप्पा के दर्शन करने आती हैं.

See also  जीएससी स्कूल जैजैपुर में साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

आराध्या के साथ ऐश्वर्या की अटूट आस्था
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या बच्चन के साथ अक्सर गणेश चतुर्थी के दौरान जीएसबी गणपति के दर्शन करने पहुंचती हैं. भीड़ में फंसे होने के बावजूद, वो अपनी मां और बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पूरी श्रद्धा के साथ भगवान का आशीर्वाद लेती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें वे बिना किसी दिखावे के, एक आम भक्त की तरह बप्पा की पूजा करती और उनसे प्रार्थना करती दिखती हैं.

ये सितारे भी हैं जीएसबी गणपति के भक्त
जीएसबी गणेश मंडल का आकर्षण सिर्फ ऐश्वर्या राय तक ही सीमित नहीं है. यहां कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां भी बप्पा का आशीर्वाद लेने आती हैं.

See also  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला वेबसाइट का कलेक्टर ने किया उद्घाटन, आमजन अब जिले के आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते है जिले से संबंधित जानकारियां...

स्वप्निल जोशी: मराठी फिल्म और हिंदी टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता स्वप्निल जोशी भी हर साल जीएसबी गणपति के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. गणपति के प्रति उनकी गहरी आस्था जगजाहिर है.

Advertisment

पूजा हेगड़े: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी जीएसबी पंडाल में अपनी हाजिरी लगा चुकी हैं. उनके दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है.

राकेश रोशन: मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन भी अपने परिवार के साथ अक्सर इस पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेने आते हैं.

नहीं नजर आता सेलिब्रिटी कल्चर
जीएसबी गणेश मंडल की सबसे बड़ी ये खासियत है कि यहां धर्म, कला और समाज सेवा का संगम देखने को मिलता है. फिर चाहे वो आम इंसान हो या कोई बड़ा सितारा, बाकी के मंडलों में नजर आने वाले वीआईपी कल्चर यहां नजर नहीं आता, बप्पा के दर्शन करने आने वाला हर कोई यहां भगवान के सामने एक समान होता है.

See also  पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के प्रयासों से सम्पवेल एवं पाईप लाईन विस्तार हेतु 194.18 लाख रूपये स्वीकृत, नैला के वार्ड क्र. 01 एवं 02 में पीने की पानी की समस्या अब होगी दूर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!