Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला वेबसाइट का कलेक्टर ने किया उद्घाटन, आमजन अब जिले के आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते है जिले से संबंधित जानकारियां…

 सक्ती। कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती के सभाकक्ष में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिले के आधिकारिक वेबसाइट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। नवीन जिला बनने के बाद भी जिले के आधिकारिक वेबसाइट नहीं होने के कारण जिले के नागरिकों को जांजगीर की वेबसाइट से ही सक्ती जिले की जानकारियां प्राप्त हो रही थी, अब सक्ती जिले का आधिकारिक वेबसाइट आने से आमजनों को जिले से संबंधित सूचनाएं, जानकारियां, निविदायें, भर्ती आदि जानकारियां अब आसानी से जिला सक्ती के आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in से प्राप्त कर पाएंगे। वेबसाइट निर्माण में कलेक्टर का विशेष मार्गदर्शन एवं जिला जांजगीर डीआईओ अमित अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, ईडीएम दुष्यंत कुमार सोनी, प्रभारी एनआईसी सैफ खान एवम समस्त आईटी टीम सक्ती का विशेष योगदान रहा।

See also  Chamoli News: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, अलकनंदा नदी का पुल टूटा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!