Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के प्रयासों से सम्पवेल एवं पाईप लाईन विस्तार हेतु 194.18 लाख रूपये स्वीकृत, नैला के वार्ड क्र. 01 एवं 02 में पीने की पानी की समस्या अब होगी दूर…

जांजगीर-चांपा।  छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सतत् प्रयासों से जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड क्र. 01 एवं 02 में सम्पवेल एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य हेतु टाईड ग्राण्ड के अंतर्गत राशि रू. 194.18 लाख रूपये की स्वीकृति 15वें वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त हुई है। ज्ञात हो की पिछले कई महिनों से इस कार्य हेतु पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव जी से भेट कर एवं ज्ञापन सौंप कर नैला के वार्ड क्र. 01 एवं 02 में लोगों को हो रही पीने की पानी की समस्या से अवगत कराया था, जिस पर मंत्री जी ने इस समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया था, जिसकी स्वीकृति आज प्राप्त हुई है। यह बहुत पुरानी व दीर्घ लंबित मांग थी, अब पीने की पानी की समस्या से दोनों वार्ड के नागरिकों को निजात मिलेगा। चंदेल जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब व किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। जांजगीर-नैला के वार्ड क्र. 01 एवं 02 में सम्पवेल एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य हेतु टाईड ग्राण्ड की स्वीकृति प्रदान करने पर नगर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्य मंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के प्रति अभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है। नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, वार्ड क्र. 02 पार्षद दुरौरिन चौरसिया, पार्षद अमित यादव, हितेश यादव, सुधीर झाझड़िया, उमेश राठौर, उर्मिला पुष्पेंद्र निर्मलकर, अनिता गुड्डू कहरा, भूरीबाई, जानकी कहरा, विक्की सिंह, देव गढ़ेवाल, अमर सिंह गोड़, गज्जू ध्रुव, सुनील कश्यप, उदय कश्यप, ज्वाला प्रसाद यादव, छबि कश्यप, किशन चौरसिया, आयुश मंडावी, प्रशांत पाण्डेय, राधे लाल सूर्यवंशी, कन्हैया लाल सूर्यवंशी नरसिंह कष्यप, अमरनाथ कष्यप, मणीशंकर कश्यप, जगदीष कष्यप ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुय अभार व्यक्त किया है।

See also  छत्तीसगढ़ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य, स्वच्छ सर्वेक्षण में राज्य के साथ ही पांच नगरीय निकायों को भी मिला पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने ग्रहण किया पुरस्कार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!