Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जीएससी स्कूल जैजैपुर में साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय,   मोटरयान अधिनियम और विधिक अधिकारों की भी दी जानकारी

सक्ति-जैजैपुर। जीएससी इंग्लिश मीडियम स्कूल जैजैपुर में बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जैजैपुर राकेश कुमार राठौर ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि OTP, बैंक खाता संबंधी जानकारी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान नंबर से आने वाली APK फाइल डाउनलोड करने और अनजान या विदेशी नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव करने से बचें। उन्होंने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली ठगी से भी सतर्क रहने की अपील की और स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा किसी व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं किया जाता।
थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल दुनिया का जिम्मेदारी और सावधानी के साथ उपयोग करने की अपील की।

See also  AC Blast Accident: छत्तीसगढ़: बंद कमरे में लगी आग से झुलसे पिता-पुत्र, मोहल्लेवासियों ने ताला तोड़कर बचाई बेटे की जान

कार्यक्रम में अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा ने विधिक सेवा अधिनियम 1987 के उद्देश्य एवं महत्व, निशुल्क विधिक सहायता की पात्रता, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), मोटरयान अधिनियम तथा नालसा द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने मध्यस्थता अभियान 3.0 एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी उपस्थित लोगों को बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय संचालक गुलाब सिंह चंद्रा, प्राचार्य निशा चंद्र, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के साथ-साथ अपने कानूनी अधिकारों और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!