Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर नैला नगर पालिका के विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा एवं भाजयुमों ने किया आंदोलन…

जांजगीर नैला नगर पालिका के विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा एवं भाजयुमों ने किया आंदोलन

जांजगीर-चांपा। आज जांजगीर नैला नगर पालिका के विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं नगर मंडल भाजपा के द्वारा जांजगीर नैला शहर में मुख्य मार्ग के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे जो एक से डेढ़ फीट जिसमें पानी भरा हुआ है उसका नामकरण करते हुऐ बेशरम के पौधे लगाकर और वार्ड नंबर के पार्षद अमित यादव के द्वारा उसी कीचड़ से भरा पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया और चंदन शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया एवं नगर पालिका अध्यक्ष को इस्तीफा देने भाजयुमो और भाजपा नगर मंडल के द्वारा मांग किया गया। बीटीआई चौक से लेकर कचहरी चौक तक रैली भी निकाला गया, बीटीआई चौक से लेकर कचहरी चौक तक डीएफ फंड से लगभग 1 करोड़ 31 लाख रुपए से रोड निर्माण कार्य किया जाना है जिसे नगर पालिका जांजगीर नैला के द्वारा संबंधित ठेकेदार शिवम् कंस्ट्रक्शन को दिया गया है जो विगत एक माह से बीटीआई स्कूल के पास लगभग एक से डेढ़ फीट गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है और आज पर्यंत तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है जिससे आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है बड़ी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है एवं आम जनता को आने जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार नगर के हृदय स्थल कचहरी चौक से लेकर नेताजी चौक तक रोड में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन को दुर्घटना हो रही है इसमें डी.एम.एफ. फंड से जारी की गई राशि लगभग एक करोड रुपए शासन द्वारा दिया गया है जिसका भी कार्य आज पर्यंत तक आरंभ नहीं हो सका है। खराब सड़के नाली नगर की विद्युत व्यवस्था एवं जल आवर्धन योजना विगत वर्षों से बंद पड़ा है उसे भी जल्दी काम को शुरू करने की  मांग किया गया। अगर भारतीय जनता युवा मोर्चा और नगर मंडल के इस विरोध प्रदर्शन में रोड सुधार का कार्य नहीं हुआ तो 5 अक्टूबर 2023 को नगर पालिका में धरना प्रदर्शन कर ताला लगाया जाएगा। आशुतोष गोस्वामी नगर मंडल जांजगीर नैला, भुनेश्वर साहू ग्रामीण मंडल ,मुकेश जायसवाल जिला अध्यक्ष भाजयुमो, दिनेश राठौर नगर मंडल अध्यक्ष, पलाश चंदेल, पार्षद अमित यादव, उमेश राठौर, छोटू निर्मलकर, विवेक सिंह, सुधीर झाझड़िया, हितेश यादव, नंदनी राजवाड़े, मोहन यादव, मालती देवी रात्रे, अमर सुल्तानिया, शैलेंद्र पांडे, सोनू यादव, छबि कश्यप, शिवचमन सिंह, गोलु दुबे, हरि सोनवानी, मिंटू कहरा, रितेश अग्रवाल, मणीकांत अग्रवाल, सतीश शर्मा, देवा गढ़वाल, अजय कौशिक, दिव्यांश चंदेल, मयंक परमहंस, शैल राठौर, संतोषी दुबे, पूजा राठौर, योगेश चौरसिया, हर्षित चंदेल, राजेश ढोसले, चुन्नीलाल राठौर, रमेश सोनवानी, आमिर खान, प्रदीप राठौर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

See also  बेरोजगारी भत्ता हितग्राही घुरऊराम हैदराबाद में करेगा नौकरी, घुरऊ राम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा सरकार की योजनाओं का मिला लाभ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!