Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राघवेंद्र सिंह विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल,  ग्राम पंचायत परसाहीनाला में सांस्कृतिक मंच रास लीला एवं ग्राम पंचायत पड़रिया में सीसी रोड निर्माण का कियें भूमिपूजन

राघवेंद्र सिंह विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल 
 
ग्राम पंचायत परसाहीनाला में सांस्कृतिक मंच रास लीला एवं ग्राम पंचायत पड़रिया में सीसी रोड निर्माण का कियें भूमिपूजन
 
जांजगीर-चांपा। अकलतरा विकासखंड के ग्राम परसाहीनाला में शुक्रवार को सांस्कृतिक मंच रास लीला का भूमिपूजन  तथा ग्राम पंचायत पड़रिया स्कूल पारा में सीसी रोड डीएमएफ मद से भूमिपूजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। गौरतलब है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अनुशंसा पर प्रभारी मंत्री द्वारा  राशि उपलब्ध कराई गई थी। इस मंच के बन जाने से ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सुरक्षित जगह मिलेगा। ग्राम पंचायत परसाहि नाला में कई वर्षों से हो रहे रास लीला हेतु बहुप्रतीक्षित माँग थी। ग्राम पंचायत पड़रिया स्कूल पारा में बरसात के दिनों में आने जाने पर लोगों सहित स्कूल के छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसे ध्यान में रखकर डीएमएफ मद  सीसी रोड के लिए राशि स्वीकृत कराई गई। जिसका आज भूमि पूजन किया गया। सीसी रोड बहुप्रतीक्षित माँग की प्राप्ति हेतु ग्रामवासियों ने काँग्रेस सरकार एवं  राघवेंद्र कुमार सिंह  का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राघवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच सहित सुंदरलाल पटेल, शिवप्रसाद पटेल, रामप्रसाद पटेल,रामकुमार निर्मलकर,सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश पटेल,जनपद सदस्य अयोध्या पटेल,विश्राम कंवर,लक्ष्मी मौवार, परसराम साहू,देशराज सोंझरी,रवि निर्मलकर,आजुलाल कंवर, परसाहिनाला से कांशीराम गोंड, श्याम सुंदर सिंह, ईन्दमन प्रसाद मरकाम, दिगम्बर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अंजोरी साहू, प्रितम दास, रामकुमार मरकाम, रामनारायण मरावी, अमोल प्रसाद, श्रीराम पटेल, महेंद्र पाल नेताम, रेखा गोस्वामी, प्रभा मरकाम, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

See also  फलोरा मैक्स में ठगी का शिकार महिलाओं को धमकाने वाले एजेंट पर कार्रवाई, HDFC,बंधन और L&T बैंक के कर्मचारियों पा अपराध दर्ज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!