Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एच जी एम जय भारत स्कूल में अनूठे अंदाज में मना बाल दिवस

विद्यालय प्रदर्शनी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ  पैरेंट्स बडिंग बिजनेस बनी आकर्षण का केंद्र, अभिभावक की प्रतिभा को मिला मंच

जांजगीर-चांपा। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2026 को एच.जी.एम. जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में बाल दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय द्वारा आयोजित विशाल स्कूल प्रदर्शनी (School Exhibition) रही, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल, प्रोजेक्ट और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता तथा वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही अभिभावकों द्वारा आयोजित बडिंग बिजनेस (Budding Business) विज्ञान प्रदर्शनी में 1.स्टीम जेट कूलिंग सिस्टम 2.आई. एन. एस. विक्रांत 3.होस्ट पार्टिकल न्यूट्रॉन सिस्टम और संस्कृत जैसे विषय में चार युगों को और “सेतु निर्माण” तथा हिंदी में “माँ की ममता “सामाजिक विज्ञान में राइट विंग-लेफ्ट विंग पॉलिटिक्स, विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बडिंग बिजनेस में अभिभावकों ने भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं, खान-पान एवं विशेषताओं को दर्शाते हुए अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों और वेशभूषा के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता  में विभिन्न वेशभूषाओं में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में मोनू खेमका एवं अमीषा अग्रवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की तथा प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी, संचालक अजय कुमार गट्टानी, प्रबंधक हर्षित गट्टानी, विद्यालय प्राचार्या गुरमीत कौर धनजल तथा प्रबंध समिति के सदस्य कृष्णा गट्टानी, हर्ष गट्टानी, गंगा गट्टानी, सुनीता गट्टानी एवं हर्षिनी गट्टानी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि अभिभावकों और विद्यालय के बीच सहभागिता एवं सहयोग की भावना को भी और अधिक सुदृढ़ किया।

See also  अगर आपके पास हैं दो वोटर आईडी, तो तुरंत करें ये काम… EC ने जारी किया अहम फरमान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!