Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद, BTI चौक से कलेक्ट्रेट तिराहा तक सड़क के दोनों ओर 12-12 मीटर का सीमांकन

जांजगीर-चांपा। जांजगीर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। बुधवार, 11 नवंबर को BTI चौक से कलेक्ट्रेट तिराहा तक निर्माणाधीन डिवाइडर के दोनों ओर 12-12 मीटर की चौड़ाई का सीमांकन कर मार्किंग की गई। इस दौरान प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग (PWD) की संयुक्त टीम ने सड़क का सर्वे किया।

कलेक्टर और SP के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाना और आवागमन को व्यवस्थित करना है। सर्वे के दौरान सड़क किनारे दुकान संचालित करने वाले व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाने और सड़क पर सामान नहीं फैलाने की समझाइश दी गई। साथ ही दुकानदारों को निर्धारित सीमा क्षेत्र से अपने बोर्ड, फ्लेक्स और बैनर हटाने के निर्देश दिए गए।

See also  UGC ने जारी की देश के 22 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट, दिल्ली और यूपी में सबसे ज्यादा…

पार्किंग के लिए चिन्हित होंगे स्थान

संयुक्त टीम ने सड़क के दोनों ओर कुछ शासकीय पार्किंग स्थलों का भी चिन्हांकन किया है। इसके अलावा अन्य संभावित स्थानों के शासकीय रिकॉर्ड की जांच कर उन्हें पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे लगे विद्युत खंभों के कारण कुछ स्थानों पर मार्ग संकरा हो गया है। इन खंभों की शिफ्टिंग के लिए विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गलत पार्किंग करने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई

Advertisment

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर भी नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

See also  राज्यपाल ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दिनेश अग्रवाल के परिजनों को दी 2 लाख रूपये की सहायता राशि

इस संयुक्त सर्वे में राजस्व विभाग, पुलिस, यातायात विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से सड़क सीमा का पालन करने, फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने और दुकानों का सामान सड़क पर नहीं फैलाने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि सभी के सहयोग से जांजगीर शहर को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!