Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा की मासिक बैठक संपन्न, स्मार्ट मीटर और धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण को लेकर बनी रणनीति

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा की मासिक बैठक चांपा सिवनी स्थित डी.बी. तनिष्क में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी आशीष सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना करने के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा प्रभारी आशीष सिंह ठाकुर का स्वागत अभिनन्दन किया गया। बैठक के एजेंडे व विषयों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
इस बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई:
  • स्मार्ट मीटर की समस्या: जनता को स्मार्ट मीटर के कारण हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने हेतु आवेदन भरवाने का निर्णय लिया गया।
  • धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण: जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले धान संग्रहण एवं उपार्जन केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे आगे की जानकारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किया जाएगा।
See also  CG NEWS:ट्रक की टक्कर से 6वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…
बैठक के दौरान प्रभारी आशीष सिंह ठाकुर ने कहा  बिजली बिल हाफ योजना की बहाली, स्मार्ट मीटर की वापसी, बिजली के दरों में वृद्धि के मुद्दे को जन आंदोलन बनाना है। साय सरकार द्वारा गरीब मजदूर के जेब की लूट को रोकना ही कांग्रेस का लक्ष्य है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने दोनों विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी और कांग्रेसजनों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक को पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, जिला संगठन महामंत्री शिशिर द्विवेदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी, सदन यादव, युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष शशि जगत, सेवादल अध्यक्ष देवकुमार पांडे, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष लोकेश राठौर, महिला कांग्रेस से माधुरी आदित्य, संगीता अग्रवाल, नम्रता नामदेव, जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक रफीक सिद्दकी ने तथा आभार जिला प्रवक्ता नागेन्द्र गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धीरेंद्र बाजपेई, मनोज तिवारी, कन्हैया राठौर, भागवत साहू, ऋषिकेश उपाध्याय, किशन सोनी, रामराज्य पांडेय, गौतम राठौर, प्रिंस शर्मा,  सेवक राम देवांगन, गोविंद देवांगन, रघुनन्दन साहू, राज अग्रवाल, ऋतु तिवारी, अंजली देवांगन, दुर्गा कुर्रे, योगेंद्र देवांगन, सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!