श्रावण के प्रथम सोमवार को चमत्कार: ठाकुर नवल सिंह के घर फ्रीजर में प्रकट हुए “बाबा बर्फानी”

जांजगीर चांपा। श्रावण माह के प्रथम सोमवार को पामगढ़ ब्लॉक में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर नवल सिंह के निवास पर “बाबा बर्फानी” का चमत्कारी प्रकट हुआ सुबह के समय जब घर के सदस्य फ्रीजर खोल रहे थे, तो अंदर बर्फ के बीच शिवलिंग के आकार की आकृति दिखाई दी बर्फ से बनी यह प्राकृतिक आकृति बिल्कुल बाबा बर्फानी अमरनाथ धाम जैसी लग रही थी इसे देखते ही घर में “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारे गूंज उठे ठाकुर नवल सिंह जी ने बताया कि वे प्रतिदिन शिव पूजा करते हैं।
आज प्रथम सोमवार पर बाबा ने साक्षात दर्शन दिए खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई महिलाओं ने भजन कीर्तन शुरू कर दिया और पूरे घर का माहौल शिवमय हो गया बुजुर्गों का कहना है कि श्रावण में इस तरह का चमत्कार होना बहुत बड़ा शुभ संकेत है कई भक्तों ने फ्रीजर के सामने दीप जलाकर जलाभिषेक किया और मन्नतें मांगीं क्षेत्र के पुजारियों ने इसे “स्वयंभू शिव” का रूप बताते हुए विधिवत पूजा अर्चना की बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी बाबा के दर्शन के लिए उत्सुक दिखे ठाकुर नवल सिंह ने सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की लोगों का मानना है कि बाबा बर्फानी ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया है।
सोशल मीडिया पर भी इस चमत्कार की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं कई लोगों ने कहा कि जीवन में पहली बार ऐसा दिव्य नजारा देखने को मिला क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि यहां एक छोटा शिव मंदिर स्थापित किया जाए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर दर्शन किए और आस्था जताई वैज्ञानिक इसे प्रकृति का संयोग मान रहे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था अडिग है अंत में सभी ने एक स्वर में कहा – ठाकुर नवल सिंह ने बताया कि यह बाबा का बहुत बड़ा कृपा है और हमारे घर के एवं आसपास क्षेत्र के लिए बहुत ही खुशी का विषय है कि बाबा हमारे घर प्रकट हुए बोलो बर्फानी बाबा की जय, सावन में सबकी मनोकामना पूरी हो।



