छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
बिलासपुर से किराए पर कार लेकर ड्राइवर की कर दी हत्या, एक नाबालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, कार में शव को रखकर अमरकंटक से बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले में घंटों तक घूमते रहे आरोपी, किराये की कार में लगे जीपीएस सिस्टम एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस…

जांजगीर-चांपा। जिले के सारागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखुर्री में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बिलासपुर से एक कार की बुकिंग की और फिर उसे कार को लूटने की नीयत से ड्राइवर की हत्या कर दी, इसके बाद उसके शव को कार में रखकर अमरकंटक से बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले में घंटे तक घूमते रहे तथा मौका देखकर ग्राम लखुर्री में शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि थाना सारागांव के मर्ग क्रमांक 10/2024 धारा 174 जाफौ की जॉच के दौरान सूचक छत्रपाल डिडोंरे गवाह अश्वनी कुमार जायसवाल, मृतक की मॉ के पृथक-पृथक कथन में बताया कि रमाकांत तिवारी ड्रायवर है, जो इंकेश डिडोंरे बिलासपुर के कार को चलाता है। 13 अप्रैल 24 को मोबाईल धारक रंजित उर्फ विवेक पुरी गोश्वामी द्वारा ग्राम कोटमीसोनार से अमरकंटक जाने के लिए बुकिंग कराया, तब रमाकांत तिवारी द्वारा कार डिजायर कमांक सीजी 04 सीपी 1378 को लेकर रात्रि करीबन 09.10 बजे ग्राम कोटमीसोनार लेकर गया। जो 14 अप्रैल 2024 को सुबह चालक रमाकांत तिवारी का मोबाईल नंबर नही लगा, सुबह करीबन 10.00 बजे पता चला कि कार डिजायर सीजी 04 पी सी 1378 ग्राम पचरी बरबसपुर के पास खड़ी है कि सूचना पर जाकर देखा तो कार डिजायर पचरी बरबसपुर के पास खड़ा था व चालक रमाकांत तिवारी नही था गाडी में खून लगा था जिसकी सूचना थाना अकलतरा को दिया तब पता चला कि चालक रमाकांत तिवारी का लाश थाना सारागॉव क्षेत्रांर्तगत ग्राम लखुर्री नहर किनारे पडा है कि सूचना पर जाकर देखा जो लाश पड़ा है, चालक रमाकांत तिवारी का ही था, जिसके शरीर पर मारपीट करने से चोंट के निशान दिख रहा था कोई अज्ञात लोग द्वारा मारपीट कर फेक दिये है कि मृतक रमाकांत के शव का पीएम कराया गया डॉ साहब के द्वारा शार्ट पीएम में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या होने से थाना सारागांव में अपराध कमांक 86/24 धारा 302,201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने गठित की थी विशेष टीम
हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन में तत्काल आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित की गई। अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चाम्पा के मार्ग दर्शन में सायबर टीम द्वारा मृतक का तकनीकी के आधार पर आरोपी राहूल श्रीवास निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा, सोम प्रभात उर्फ सोम निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा, एवं विवेक पुरी गोस्वामी निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा को पकड़ा गया। कडाई से पुछताछ करने पर संदेहियों ने अपने अपने मेमोरंडम कथन में बताया कि 13 अप्रैल 24 को राहुल श्रीवास के आधार कार्ड से संदेहीयों द्वार एक जीओ कम्पनी का सिम खरीदा एवं प्लान किये कि बिलासपुर के ट्रेवल्स से कार बुक कर अमरकंटक की ओर लेकर जाते है और कार को लूटकर बेचकर पैसा कमायेगें, ड्रायवर को भी निपटा देगें। जिसके बाद करीबन 09.30 बजे रात्रि को बिलासपुर के कार ट्रेबलस वाले को मोबाइल फोन किया उसमें से एक, दो ट्रेवल्स वाले पहले पैसा डालने के बाद गाड़ी भेजने बोले इसलिए उनसे बात नहीं जमी। उसके बाद फिर प्रिंस ट्रेवल्स बिलासुपर वाले से किराये में बात हुई और मैं अपने आप को रंजीत बताकर ट्रेवल्स वाले से राहुल श्रीवास के नाम पर खरीदे नया सिम नंबर से बात किया और गाड़ी को कोटमीसोनार गाँव लाने को बोलाए।
कोटमीसोनार से अमरकंटक जाने कराई थी बुकिंग
रात्रि लगभग 10.30 बजे सफेद रंग का स्वीप्ट डिजायर कमांक सीजी 04 पीसी 1378 को ड्रायवर रमाकांत तिवारी लेकर आया। जिसमें तीनो लोग गाँव कोटमीसोनार से बैठकर अमरकंटक के लिए निकले। कार को ड्रायवर रमाकांत तिवारी चला रहा था ड्रायवर सीट के बगल में राहुल श्रीवास बैठा था विवेक और सोम प्रभात साहु पीछे के सीठ में बैठे थे। जयराम नगर होते हुए बिलासपुर गये और सिपत चौक के पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भराये है अपना पहचान छिपाने के लिए अपना एक केशरिया रंग का गमछा को ओढ़ा था पेट्रोल भराने के बाद सभी अमरकंटक के लिए निकल गये। रास्ते में एक ढाबा में रोककर तीनों गुपचुप तरिके से ड्रायवर को मारने का प्लान बनाये और रात को रात्रि करीबन 02.00 बजे गौरेला, पेड्रा रोड़ के आगे रोड किनारे खाने पिने के नाम से ड्रायवर को गाड़ी रोकने बोले गाड़ी रोकने के बाद विवेक ड्रायवर रमाकांत तिवारी के दोनो पैर को पकडा सोम प्रभात साहु ड्रायवर के हाथ को सीट के पीछे पकड़कर रखा था और राहुल श्रीवास अपने कोहनी से ड्रायवर रमाकांत के गला को सामने से जोर से दबा रहा था उसके बाद ड्रायवर रमाकांत घायल हो गया। जिसे कार से निकालकर रोड किनारे जमीन में ले जाकर सभी हाथ मुक्का लात से मारपीट किये है और राहुल श्रीवास वही पर रखे पत्थर से ड्रायवर रमाकांत के सिने को मारे है। मारपीट करने से ड्रायवर रमाकांत तिवारी की मृत्यु हो गई जिसके शव को कार के पीछे सीट में लेटा दिये, विवेक कार को चला रहा था बाजु में राहुल श्रीवास बैठा हुआ था और ड्रायवर के शव के साथ सोम प्रभात साहु बैठा हुआ था।
पंडरीपाली गांव में शव को दफन करने की थी तैयारी
ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को लेकर वापस आते समय अपने पुराने परचित दोस्त विधि से संघर्षरत बालक का मोबाईल में फोन कर शव को छुपाने के लिए गढ्ढा खोदने के लिए बोला और ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को लेकर सूबह करीबन 06.30 बजे पंडरीपाली पहुँचे। वहाँ विधि से संघर्षरत बालक गढ्ढा खोद लिया था लेकिन उजाला होने से वहाँ शव को छुपाना सम्भव नहीं हो सका तब फावड़ा एवं गैती लेकर सभी लोग शव छुपाने के नियत से विधि से संघर्षरत बालक को साथ में गाड़ी में बैठाकर मिरौनी हसौद की ओर जा रहे थे वहाँ पुलिस का चेक पोस्ट लगा देखकर वहाँ से वापस बिर्रा तरफ भागाए रास्ते में विधि से संघर्षरत बालक गाड़ी से उतर गया। फिर तीनों लोग बम्हनीडीह, सारागॉव के बीच सड़क से कुछ दूर नहर के किनारे ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को फेक दिये और कार को लेकर भाग रहे थे ग्राम पचरी के आसपास पहुँचे थे, लोगो का चहल पहल बढने के कारण डर कर कार को छोड़कर आरोपी राहुल श्रीवास गाँव लिटिया की ओर भागे तथा आरोपी सोम प्रभात उर्फ सोम, विवेक पुरी गोस्वामी कापन रेलवे स्टेशन से रायगढ़ तरफ भाग गयें। सभी आरोपियों को सायबर टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया है। जिसे घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरंडम के आधार पर आरोपीयों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व पत्थर घटनास्थल से खुन आलुदा मिट्टी सादी मिट्टीए डिजायर कार आरोपीयों के पहने हुए कपडें जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। प्रकरण सदर में आरोपीयों के द्वारा अपना जुर्म कबुल करने पर प्रकरण में धारा 34, 397 भादवि जोडी गई।
मामले में इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
विवेचना दौरान आरोपी राहूल श्रीवास उम्र 20 साल निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा, सोम प्रभात उर्फ सोम उम्र 19 साल निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा, एवं विवेक पुरी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा के विरूद्व अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 16 अप्रेल 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। तथा प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय जांजगीर में पेश किया जावेगा प्रकरण की विवेचना जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी में अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. दिनेश यादव थाना प्रभारी अकलतरा, सत्यम चैहान थाना प्रभारी सारागांव, सायबर सेल प्रभारी उनि. पारस पटेल एवं सायबर सेल से सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रआर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, अर्जुन यादव थाना सारागांव से सउनि सरोज पाटले, प्रआर, मथूरा केशी थाना बम्हनीडीह से सउनि संतोष बंजारे एवं बिलासपुर ए.सी.सी.टीम, रायगढ़ सायबर टीम का योगदान है।



