Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, महिला गिरफ्तार…

दुर्ग, 25 अप्रैल। महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी महिला ने सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 वार किए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम रीना यादव है। उनके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। वे 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे। वारदात की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है।

See also  असम के धेमाजी में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में हजारों की भीड़ के साथ शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गए थे। इसी दौरान आरोपी महिला घर पहुंची और हमला कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25) एक दिन पहले भी घर पहुंची थी। उस समय आरक्षक ललितेश यादव ने उसे समझाकर वापस भेज दिया था। आरोपी महिला जांजगीर की रहने वाली बताई जा रही है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मां ने आरोपी महिला का पैर पकड़ और बेटियों को भगाने के लिए कहा। एक बेटी किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को पकड़ लिया।

See also  Supreme Court : SC ने केंद्र पर कसा तंज, कहा- लोगों को मुफ्त देने के लिए पैसे हैं, जजों को सैलरी देने के लिए नहीं...

लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी। सीएसपी भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इलाज के दौरान रीना यादव और उसके बेटे की मौत हो गई। आसपास के लोगों की शिकायत पर हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। कल दोपहर को भी आरोपी महिला कॉन्स्टेबल के घर आई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!